फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monkey trapped in rope in Fatehabad, Team of 25 monkeys reached to rescue, police had to be called

फतेहाबाद में रस्सी में फंसा बंदर: छुडवाने पहुंचा 25 बंदरों का दल, मचाया आतंक, बुलानी पड़ी पुलिस

Fri, 09 Jun 2023 03:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 09 Jun 2023 03:01 PM IST
सार

फतेहाबाद में बंदरों के आतंक से गुस्साए जगजीवनपुरा मोहल्ला, बीमा कॉलोनी, डीसी कॉलोनी के लोग नगर परिषद में पहुंचे और अधिकारियों का कहा कि हम से हाथ जुड़वा लें, 100-100 रुपये और ले ले, प्जीज बंदर पकड़वाएं। 

विज्ञापन
Monkey trapped in rope in Fatehabad, Team of 25 monkeys reached to rescue, police had to be called
मौके को दिखाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद की कॉलोनियों में बंदरों का आतंक जारी है। वीरवार देर रात को बीमा कॉलोनी में बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बीमा कॉलोनी में जसवंत सिहं की छत पर एक बंदर रस्सी में फंस गया और उसे छुड़वाने के लिए 25 से ज्यादा बंदरों का दल पहुंच गया और उन्होंने घर पर आतंक मचा दिया। गमले तोड़ दिए। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम कुछ नहीं कर पाई और वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद बंदरों को मौके से भगाया।

विज्ञापन


गुस्साए कॉलोनी निवासी पहुंचे नगर परिषद, बोले हाथ जुड़वा लें, प्लीज बंदर पकड़वाएं
बंदरों के आतंक से गुस्साए जगजीवनपुरा मोहल्ला, बीमा कॉलोनी, डीसी कॉलोनी के लोग नगर परिषद में पहुंचे और अधिकारियों का कहा कि हम से हाथ जुड़वा लें, 100-100 रुपये और ले ले, प्जीज बंदर पकड़वाएं। मौके पर मौजूद मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा ने कहा कि रविवार से बंदर पकडऩे का अभियान एक बार फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


ठेकेदार ने 20 दिन से बंद कर रखा है बंदर पकडऩे का अभियान
नगर परिषद पहुंचे जयकिशन रत्न, राजेंद्र सचदेवा, भगवान सिंह, रमेश रहेजा, अशोक छाबड़ा ने कहा कि बीघड़ रोड पर स्थित कॉलोनियों में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। रोजाना एक से दो लोगों काट रहा है यहां तक घरों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे है। कई बार अधिकारियों और ठेकेदार को कहा जा चुका है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द बंदर नहीं पकड़े गए तो प्रदर्शन करने का मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed