फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Monkey terror again in the city, scratched a seven year old girl who went to play on the terrace

Fatehabad News: शहर में फिर से बंदरों का आतंक, छत पर खेलने गई सात साल की बच्ची को नोचा

Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Monkey terror again in the city, scratched a seven year old girl who went to play on the terrace
फतेहाबाद में गली शादीराम में बच्ची को बंदरों के काटने के निशान दिखाते परिजन।
फतेहाबाद। शहर में एक बार फिर बंदरों का आतंक शुरू हो गया है। सोमवार दोपहर को फतेहाबाद की गली शादीराम में छत पर खेलने गई 7 साल की बच्ची को बंदरों ने नोच खाया। गनीमत यह रही कि घर के साथ ही दूसरी छत पर पड़ोसी बैठे थे, जिन्होंने बच्ची को बंदरों को चंगुल से छुड़वाया। बच्ची को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ज्ञात रहे कि नगर परिषद ने छह माह पहले ही में 2050 रुपये प्रति बंदर पकड़ने का टेंडर जारी किया था। एजेंसी ने 250 बंदर भी पकड़े, लेकिन बाद में काम रोक दिया। अब एक बार फिर बंदरों के झुंड शहर में घूमने लगे हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गली शादीराम निवासी अशोक कुमार की सात साल की बेटी मन्नत सोमवार दोपहर को छत पर खेलने के लिए गई थी। यहां पर बंदरों का झुंड बैठा था और उन्होंने बच्ची को देखकर उस पर हमला बोल दिया। बच्ची को कई जगह से बंदरों ने नोच खाया। गनीमत यह रही कि अशोक कुमार की छत के साथ ही दूसरे घर की छत पर अन्य लोग भी मौजूद थे और उन्होंने बच्ची को बंदरों से छुड़वाया। बच्ची के कान व माथे पर बंदरों के काटने के निशान हैं। यहां के लोगों ने बताया कि अक्सर बंदरों का झुुंड उनके क्षेत्र में घूमते रहते हैं, लेकिन नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अशोक कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनाें से बंदरों का झुंड उनकी गली में छतों पर बैठा रहता है। यह घरों में सामान तो उठाकर ले ही जाते हैं, साथ ही लोगों को देखने पर उनको काटने के लिए भागते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed