फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   molesting a girl returning from school

स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
molesting a girl returning from school
फतेहाबाद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा (12) के साथ स्कूल से लौटते समय छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही युवक ने दो माह पहले दुष्कर्म भी किया था। इस संबंध में पीड़िता की मां ने महिला थाने में शिकायत दी है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी। स्कूल से लौटते समय गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि छात्रा को आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया। इस बारे में बेटी ने उसे बताया। पीड़िता की मां का आरोप है कि दो माह पहले भी आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की जांच डीएसपी मुख्यालय कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि मंगलवार को छेड़छाड़ की गई है। आरोपी ने दो माह पहले बालिका के दुष्कर्म भी किया था।
-कविता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed