फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mohan lal badoli, BjP state president

Fatehabad News: दुष्कर्म केस में बड़ौली के पक्ष में आई ब्राह्मण सभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mohan lal badoli, BjP state president
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दर्ज हुए दुष्कर्म केस में ब्राह्मण सभा उनके पक्ष में आई है। शुक्रवार को ब्राह्मण धर्मशाला में सभा के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे प्रकरण को राजनीतिक षड्यंत्र बताया।
सभा के पदाधिकारियों कहा कि यदि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं किया तो समाज के लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
ब्राह्मण सभा के प्रधान रामनिवास शर्मा ने कहा कि मोहन लाल बड़ौली बेहद शांत स्वभाव और सत्संग प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ लगे सारे आरोप मनगढंत और राजनीति से प्रेरित हैं। इस मामले में युवती की सहेली ने भी बयान दे दिया है, जिससे पता चलता है कि बड़ौली को ट इस मामले में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे समाज को भी ठेस पहुंची है। मोहन लाल बड़ौली और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, इसी कारण यह षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। वहीं जगदीश शर्मा ने कहा कि किसी राजनीतिक शख्स की जब राजनीतिक हत्या करनी होती है तो इस तरह के आरोप लगने शुरू हो जाते हैं। दिल्ली चुनाव के चलते यह सब राजनीति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके पीछे है और यही कारण है कि कांग्रेस शासित हिमाचल में मामला दर्ज करवाया गया है। इस मौके पर सचिव बजरंग शर्मा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश राय शर्मा, सुभाष शर्मा, अजय एडवोकेट, विकास एडवोकेट, विकास सारस्वत, डॉ. सीताराम शर्मा, लक्ष्य शर्मा व समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed