{"_id":"6560e3038e7ecf71da000eb6","slug":"model-road-project-stuck-due-to-pradhans-tussle-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-8814-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रधान की खींचतान से मॉडल रोड प्रोजेक्ट अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रधान की खींचतान से मॉडल रोड प्रोजेक्ट अटका
Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में एक मॉडल रोड बनाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रस्ताव मांगे थे। नगर परिषद ने भट्टू रोड से सिरसा रोड वाया आशीर्वाद पैलेस रोड को मॉडल रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार करके डिजाइन तैयार करवाया। डेढ़ साल तक ये प्रोजेक्ट नगर निकाय अधिकारियों की मंजूरी न मिलने के चलते अटका रहा। अब मंजूरी मिलने के बाद नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची की अधिकारियों के साथ खींचतान के चलते ढाई करोड़ का प्रोजेक्ट अटक गया है। दूसरी बार लगाए गए टेंडर में 6 एजेंसियां आने के बाद भी इसे खोला नहीं गया है। इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने टेंडर रद्द करने को लेकर अधिकारियों को पत्र लिखा था।
टेंडर खोलने या रद्द करने को लेकर अधिकारी भी फैसला नहीं ले पाए हैं। कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक भी टेंडर को लेकर डीएमसी संजय बिश्नोई से मार्गदर्शन मांग चुके हैं। लेकिन अभी तक फैसला नहीं लिया गया है। नतीजा ये है कि अकेले मॉडल रोड प्रोजेक्ट ही नहीं बल्कि करीब 15 करोड़ के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं। 15 नवंबर को वार्डों के विकास कार्यो के टेंडर खोले जाने थे जो कि नहीं खोले गए हैं।
प्रधान के पत्र के बाद इन प्रोजेक्ट के टेंडर रुके
कार्य अनुमानित लागत
मॉडल रोड 2.40 करोड़
हिसार-सिरसा रोड डिवाइडर - 2.50 करोड़
स्टोरम वाटर सीवर लाइन आशीर्वाद पैलेस रोड - 47.9 लाख
अलग-अलग वार्डों में सड़क निर्माण - करीब 10 करोड़
9 माह बाद होगी हाउस बैठक, हंगामे के आसार
नगर परिषद में अगले सप्ताह प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची हाउस की बैठक बुला सकते है। ये बैठक करीब 9 माह बाद होगी। इस बैठक में हंगामे के आसार है। करीब 9 माह से बैठक नहीं बुलाई गई है और अब प्रोजेक्ट भी रुके हुए हैं। प्रधान की माने तो इस सप्ताह बैठक बुलाई जानी थी लेकिन ईओ ऋषिकेश चौधरी के व्यस्त होने के चलते अलगे सप्ताह बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
अगले सप्ताह बुलाई जाएगी हाउस की बैठक :
नगर परिषद अधिकारियों द्वारा जो एस्टीमेट बनाए गए है वह ठीक नहीं है। जो काम करवाए जाने चाहिए वह नहीं हो रहे हैं। अगले सप्ताह हाउस की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें एजेंडे रखे जाएंगे और पिछले कामों की समीक्षा होगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद