फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   mock drill, If there is no equipment, then there will be staff, how will mock drill, fatehabad

कहीं यंत्र नहीं तो कहीं कर्मचारी, कैसे होगी मॉक ड्रिल

Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
mock drill, If there is no equipment, then there will be staff, how will mock drill, fatehabad
शिवहंस मल्टीप्लेक्स मॉल में आग बुझाने के यंत्रों की जांच करते अधिकारी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मॉल ड्रिल के लिए जगह चयनित करने को लेकर बुधवार को जिला फायर अधिकारियों ने कॉलेजों और शिवहंस मल्टीप्लेक्स मॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को कॉलेजों में एनओसी नहीं मिली। इसके अलावा मॉल में यंत्र तो लगे मिले लेकिन मौके पर कर्मचारी नहीं मिला। अधिकारी रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन

आग लगने पर उसकी सुरक्षा को लेकर जिला में करवाई जाने वाली मॉक ड्रिल को लेकर डीसी के आदेश पर जिला फायर अधिकारी भूपसिंह ने टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़ियाखेड़ा का निरीक्षण किया, यहां पर टीम को एनओसी नहीं मिली। इसके अलावा नियम के मुताबिक फायर फाइटिंग सिस्टम भी नहीं मिला। इसके बाद टीम ने मनोहर मेमोरियल कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां भी टीम को एनओसी नहीं मिली। टीम दोपहर को शिवहंस मल्टीप्लेक्स मॉल में पहुंची। टीम ने यहां पर आग बुझाने के लिए लगे यंत्रों की जांच की। लेकिन मौके पर फायरमैन नहीं मिला। जिला फायर अधिकारी भूप सिंह ने कहा मॉक ड्रिल के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उपायुक्त को दी जानी है। डीसी जगह चयनित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed