फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile shopkeeper commits suicide

मोबाइल दुकानदार ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mobile shopkeeper commits suicide
रतिया। शहर के मोबाइल दुकानदार विपिन ने अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले दुकानदार ने विपिन सुखीजा ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो में आत्महत्या करने के लिए अपनी डेंटल सर्जन पत्नी के अलावा अपने सास-ससुर सहित सात लोगों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दुकानदार की पत्नी शहर में दंत चिकित्सक के तौर पर निजी चिकित्सालय चलाती थीं। पिछले करीब तीन माह से अपनी सात वर्षीय बेटी के साथ पीआर होने पर कनाडा में चली गई थी। कनाडा जाने के बाद उसने अपने पति विपिन सुखीजा व उनके परिवार के लोगों से बात करना ही बंद कर दिया। इससे दुकानदार तनाव में रहने लगा। इसी वजह से उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि दोपहर को ही उसकी पत्नी ने दुकान पर फोन कर सूचना दी कि उसका भाई विपिन ऊपरी मंजिल के कमरे में गया है और काफी देर से दरवाजा भी बंद है। उसने कहा कि वह घर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाजें भी लगाई। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका सताने लगी। मजबूरन दरवाजा तोड़ना पड़ा। दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने बताया कि वह उसे तुरंत गंभीर अवस्था में ही सरकारी अस्पताल में लेकर आए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी हाल में रखवा दिया है। शनिवार सुबह ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो, लगाए आरोप
दुकानदार विपिन सुखीजा ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक सुसाइड वीडियो भी बनाया था। उसने वीडियो में पत्नी और पिंदे नामक एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपनी ससुराल के परिवार सहित सात लोगों के नाम उजागर किए हैं। संबंधित वीडियो पुलिस के हवाले भी कर दी गई है।

कोट
आत्महत्या करने की सूचना मिली थी, जिसके तहत अब शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के भाई प्रिंस के बयान पर सुसाइड वीडियो में जो नाम सामने आए हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-कपिल सिहाग, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed