फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile phone should not become the reason for security lapse

Fatehabad News: सुरक्षा दांव पर...न्यायिक परिसर में चेकिंग न टोकाटाकी, पुलिसकर्मी मोबाइल पर व्यस्त

Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 15 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone should not become the reason for security lapse
न्यायिक परिसर के भूतल के प्रवेश द्वार पर फोन में व्यस्त तैनात पुलिस कर्मी । संवाद
फतेहाबाद। पंजाब में पुलिस चौकियों पर अर्ल्ट के चलते हरियाणा में भी पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग दावे कर रहा है कि थानों और चौकियों की सुरक्षा बढ़ाई हुई है लेकिन पुलिस कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


जिला न्यायिक परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरत रहे हैं। ये हालात तब है जब डीजीपी कार्यालय की तरफ से सख्त निर्देश है कि पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनाती के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। मंगलवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि सुरक्षा को लेकर न्यायिक परिसर के दो प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा में तैनात 6 पुलिस कर्मचारियों में से 5 फोन पर व्यस्त नजर आए। न्यायिक परिसर में आने जाने वालों पर नजर रखने के बजाये पुलिसकर्मी अपने फोन की स्क्रीन ऊपर नीचे करते नजर आए। यहां पर आने-जाने वालों की चेकिंग करने की जहमत कोई कर्मी करता नहीं आया। संवाद
विज्ञापन


-

फोन की स्क्रीन करते रहे ऊपर नीचे

फतेहाबाद न्यायिक परिसर में दाखिल होने के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। एक ग्राउंड फ्लोर पर और दूसरा प्रथम तल पर स्थित है। सुबह करीब 11 बजकर 50 मिनट पर ग्राउंड फ्लोर से न्यायिक परिसर में एंट्री के लिए चार पुरुष कर्मचारी तैनात रहे। जिनमें एक महिला पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थी। यह चारों पुलिस कर्मचारी कोर्ट में दाखिल होने वाले गेट के बाहर कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे। इन चारों में से तीन पुलिस कर्मचारी मोबाइल फोन की स्क्रीन ऊपर-नीचे करने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मोबाइल फोन पर कर रहे थे बात

कोर्ट रूम में दाखिल होने के लिए प्रथम तल वाले गेट पर दो पुलिस कर्मचारी तैनात थे, दोनों ही फोन पर बात करते नजर आए। इनमें से एक कर्मचारी तो एंट्री गेट की तरफ पीठ करके खड़ा हुआ था। न्यायिक परिसर में पेशी के लिए कई गंभीर अपराधी भी लाए जाते हैं। इन पुलिस कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर ना होना किसी बड़ी घटना के लिए निमंत्रण हो सकता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले दिनों मिली धमकी के बाद पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पंजाब के साथ लगती कई चौकियों की सुरक्षा बढ़ाई थी।


-

पुलिस विभाग सुरक्षा को लेकर गंभीर है। आप के जरिए मामला संज्ञान में आया है, अगर न्यायिक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही बरती जा रही है तो चेकिंग करवाई जाएगी।

-आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed