फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mobile market closed in protest against terrorist attack, protest march taken out

Fatehabad News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मोबाइल बाजार बंद, जताया रोष

Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 25 Apr 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mobile market closed in protest against terrorist attack, protest march taken out
फतेहाबाद में आतंकी हमले के विरोध में बंद दुकानेंसंवाद
फतेहाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल बाजार बंद रहा। हमले में हुई जनहानि से आक्रोशित व्यापारियों ने शोक प्रकट किया गया। प्रधान विकास बत्तरा के नेतृत्व में मोबाइल बाजार में लाल बत्ती चौक से मुख्य बाजार तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद मुर्दाबाद और शहीद अमर रहें जैसे नारे लगाए। इस रोष मार्च में जिंदगी संस्था ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन


इससे पूर्व बाजार में एकजुट व्यापारियों ने मृतकों की आत्मिक शांति के लिए मौन रख श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह, बाजार के प्रधान विकास बत्तरा और अखंड भारत सेवा दल के प्रधान मुकेश नारंग एमके ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस अवसर पर रमेश बंसल, राज कुमार कंबोज, राजकुमार दुबे, संदीप कंबोज, सुनील आश्री, मोनू कुमार, सत्य ठाकुर समेत कई दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed