फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA NAPA inaugurated and laid the foundation stone of development works worth Rs. 3 crores

Fatehabad News: विधायक नापा ने 3 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
MLA NAPA inaugurated and laid the foundation stone of development works worth Rs. 3 crores
गांव रत्ताटिब्बा में रास्ते का शिलान्यास करते हुए विधायक लक्ष्मण नापा व अन्य,
रतिया। विधायक लक्ष्मण नापा ने शुक्रवार को रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। नापा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार प्रत्येक पात्र को उसके हक दिलाने में जुटी हुई है। सभी ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने गांव अयाल्की में तेजा सिंह के घर से लेकर सुखपाल सिंह के घर तक फिरनी, भुपसिंह के खेत से लेकर इंद्र पुनिया के खेत तक रास्ते और गर्ल स्कूल के गेट से लेकर बस स्टैंड तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य, ढाणी चानचक से लेकर रजाबाद रोड तक नई बनी सड़क, नत्थू राम पुनियां के खेत से लेकर दौलतराम के खेत का रास्ता, जिंदल भट्ठे से लेकर मक्खन के खेत तक रास्ता, रामकिशन लखेरा के खेत से लेकर हंसराज कड़वासरा के खेत तक रास्ते सहित विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने एचआरडीएफ स्कीम के अंतर्गत गांव खुंबर में 32.55 लाख रुपये की लागत से फिरनी व गली का शिलान्यास किया। गांव बड़ोलावाली, रत्ताटिब्बा, नखाटिया में फिरनी ओर सौत्र भट्टू में रास्ते का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, नागपुर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, बीडीपीओ अनिल कुमार, विकास लांग्यान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed