फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Jarnail Singh reiterated that he is a true soldier of the Congress

Fatehabad News: विधायक जरनैल सिंह ने फिर दोहराया- वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही

Sun, 19 Apr 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
MLA Jarnail Singh reiterated that he is a true soldier of the Congress
विधायक जरनैल सिंह का स्वागत करते लेखराज लाली और प्रदीप लाली :संवाद
रतिया। विधायक जरनैल सिंह रविवार को पूर्व ब्लॉक कांग्रेस प्रधान लेखराज लाली और प्रदीप लाली के निवास स्थान पहुंचे। इस दौरान विधायक ने स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के दौरान विधायक ने फिर दोहराया कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में ही अपना मतदान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रतिया का विधायक होने के नाते वह जनता के हर कार्य के लिए जवाबदेह हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याओं को प्रदेश के मुखिया के समक्ष उठाएंगे और रतिया के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जरनैल सिंह ने बताया कि पिछले सत्र के दौरान उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रमुख मुद्दों को मजबूती से सदन में रखा है।
विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक प्रधान लेखराज लाली ने कहा कि जरनैल सिंह रतिया की जनता के दिलों में बसते हैं। यही कारण है कि वे तीन बार विधायक चुने गए हैं। उनके कार्यकाल में रतिया ने विकास के नए आयाम छुए हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता के कारण वे हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed