फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mla Duraram walks out of panchayat minister's office as soon as zila parishad elections are discussed

Fatehabad News: जिला परिषद चुनाव की चर्चा होते ही पंचायत मंत्री के पास से उठकर चले गए विधायक दुड़ाराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mla Duraram walks out of panchayat minister's office as soon as zila parishad elections are discussed
पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को गुलदस्ता देकर समर्थन की घोषणा करते जिला पार्षद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिला परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर एक बार फिर भाजपा और जजपा की अलग-अलग राहें नजर आईं। शुक्रवार को लघु सचिवालय में पशु चिकित्सालयों के उद्घाटन समारोह के बाद जैसे ही मीडिया ने पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली से जिला परिषद के अध्यक्ष चुनाव की चर्चा की तो मंत्री व भाजपा विधायक के विरोधाभासी सुर सुनाई दिए।
विज्ञापन

विधायक दुड़ाराम ने जहां सर्वसम्मति का दावा किया, वहीं मंत्री ने चुनाव लड़ने का सबको अधिकार होने की बात कही। इतना सुनते ही विधायक दुड़ाराम लघुशंका की बात कहकर वहां से उठकर चले गए। बाद में वापस भी नहीं आए। हालांकि, इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी जगदीश शर्मा, वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. विवेक भारती, एडीसी अजय चोपड़ा, जिला परिषद सीईओ कुलभूषण बंसल, सुरेंद्र लेगा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जजपा के पास 10 पार्षद, छह ने मंत्री को गुलदस्ता देकर दिखाया समर्थन
जननायक जनता पार्टी के पास अब जिले के 18 में से 10 पार्षदों का समर्थन हो गया है। इसी कार्यक्रम के समापन पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली को गुलदस्ता भेंट करते हुए फोटो खिंचवा कर छह पार्षदों ने जजपा को अपना समर्थन देने की सार्वजनिक घोषणा की। इनमें वार्ड एक से राकेश गोयल, वार्ड दो से पूजा के पति भाल सिंह, वार्ड तीन से गौरव शर्मा, वार्ड चार से सीमा रानी के पति कमल, वार्ड सात के बंटी गढ़वाल, वार्ड 9 की बेयंती के पति राजेंद्र शामिल रहे। वहीं, चार पार्षद पहले से ही जजपा समर्थक जीते हुए हैं। बहुमत के लिए 10 पार्षदों की ही जरूरत है। हालांकि, इससे पहले भाजपा भी जिला परिषद का अध्यक्ष अपना बनवाने के बड़े-बड़े दावे कर रही थी। मगर उन दावों की अब हवा निकलने लगी है।
विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष एक साथ उठे
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बात हुई तो विधायक के साथ साथ भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा भी उठकर चलने लगे। इससे राजनीतिक कयास लगाए जाने लगे कि भाजपा के पास जिला परिषद अध्यक्ष चुनने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं है। पार्षदों का साथ भाजपा को नहीं मिल रहा है। मीडिया के इन सवालों से बचने के चक्कर में विधायक व जिलाध्यक्ष दोनों सभागार छोड़कर ही चले गए।

इन गांवों को मिले पशु चिकित्सालय
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले में दो करोड़ 31 लाख, 31 हजार रुपये की सात राजकीय पशु चिकित्सालयों का उद्घाटन किया गया। गांव किरढान, भिरडाना, ढाबी कलां, गोशाला भूना, फतेहपुरी, सनियाना और खाई में पशु चिकित्सालय बनाए गए हैं। बाद में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, सांसद सुनीता दुग्गल व विधायक दुड़ाराम ने उद्घाटन पत्थरों से परदे हटाकर फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed