फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Dudaram reached his house to persuade the angry city council chief, House meeting will be held on Monday

Fatehabad News: नाराज नगर परिषद प्रधान को मनाने उनके घर पहुंचे विधायक दुड़ाराम, सोमवार को होगी हाउस की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
MLA Dudaram reached his house to persuade the angry city council chief, House meeting will be held on Monday
फतेहाबाद में नगर परिषद उपप्रधान के घर विधायक की बैठक के बाद आपस में चर्चा करते हुए पार्षद
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को आखिरकार शांत हो गया। कुर्सी और दबाव को लेकर नाराज प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मनाने के लिए शुक्रवार दोपहर को विधायक दुड़ाराम खुद आदमपुर निवासी ठाकरदत्त सरपंच जो प्रधान खिंची के रिश्तेदार, व्यापारी विनोद गर्ग, सुखदेव कालापीला को साथ लेकर उनके निवास स्थान पर पहुंचे। विधायक दुड़ाराम आखिरकार प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मनाने में कामयाब भी हो गए हैं। वहीं शाम को विधायक दुड़ाराम उपप्रधान सविता टुटेजा के घर भी पहुंचे। यहां भी प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के रिश्तेदार ठाकरदत्त भी साथ थे। इसके अलावा उपप्रधान पक्ष के पार्षद भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि उपप्रधान पक्ष मामले को लेकर विधायक के सामने नाराज दिखा। अब एकजुटता दिखाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में सुबह हाउस की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विधायक, प्रधान-उपप्रधान और पार्षद मौजूद रहेंगे। विधायक बैठक में ये दिखाने का प्रयास करेंगे कि प्रधान और उपप्रधान में कोई मनमुटाव नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद में प्रधान-उपप्रधान कुर्सी विवाद के बाद से विधायक दुड़ाराम लगातार पार्षदों को लेकर बुलाकर उनके साथ बैठक कर रहे थे। एक-एक पार्षद को बुलाकर उनकी नब्ज टटोली जा रही थी। शुक्रवार को प्रधान के घर जाने से पहले भी विधायक ने कई पार्षदों के साथ बैठक की। इस बैठक में वो पार्षद भी शामिल थे जो कि प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के साथ सुभाष बराला से मिलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की शुरू हुई थी चर्चाएं
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी चर्चाएं शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि विधायक और उपप्रधान पक्ष की तरफ से ये चर्चाएं थी कि प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया जा सकता है। हालांकि राजेंद्र सिंह खिंची ने भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था और विधायक खुद प्रचार में जुटे थे। ये ही नहीं सविता टुटेजा को उपप्रधान बनाने में भी विधायक ने ही भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायक को दिए मामले को सुलटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 14 अगस्त को फतेहाबाद में कार्यक्रम है। इसके अलावा प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भी मामले को लेकर मुख्यमंत्री से समय मांग रहे थे। इसी के चलते मुख्यमंत्री ने विधायक दुड़ाराम को मामले को सुलटाने के निर्देश दिए थे ताकि यहां आयोजित कार्यक्रम में कोई विवाद न हो सके।

पहली मंजिल पर दिया जा सकता है उपप्रधान को कमरा
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था कि उनके कक्ष में ही उपप्रधान की कुर्सी लगा दी गई है। प्रदेश में कहीं भी प्रधान के साथ उपप्रधान की कुर्सी नहीं लगाई गई है। उपप्रधान की कुर्सी को उनके कक्ष से हटाया जाए। पत्र के बाद नगर परिषद में आधार सेंटर की जगह पर उपप्रधान का कक्ष तैयार करवाया गया है। हालांकि उपप्रधान के लिए अलग कक्ष को लेकर भी प्रधान खुश नहीं है। बताया ये जा रहा है कि पहली मंजिल पर अब उपप्रधान को कक्ष दिया जा सकता है।

कोट
शहर का विकास पहले है। किसी से कोई मनमुटाव नहीं है। विधायक उनके घर पर आए थे, सोमवार को हाउस की बैठक बुलाई गई है। बैठक में विकास को लेकर चर्चाएं होंगी।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed