फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Miscreants vandalized the shop in front of the MLA's residence.

Fatehabad News: विधायक की कोठी सामने बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Miscreants vandalized the shop in front of the MLA's residence.
फतेहाबाद। शहर के भट्टू रोड पर विधायक दुड़ाराम की कोठी के सामने ई-रिक्शा पर आए पांच-छह युवकों ने दुकान के बाहर और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। युवकों ने दुकान में रखे फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन और एलईडी तोड़ दी। घटना के दौरान दुकान संचालक अनिल सैनी का बेटा मौजूद था। वह घटना के बाद डर के कारण पड़ोस की दुकान पर चला गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

भट्टू रोड स्थित सैनी रेफ्रिजरेशन के दुकान संचालक अनिल सैनी ने बताया कि शाम पांच बजे वह किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान दुकान पर उसका बेटा मौजूद था। ई-रिक्शा पर सवार होकर दुकान में पांच से छह युवक आए और उन्होंने बेटे से मेरा नाम पूछा और इसके बाद तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सैनी ने बताया कि शुक्रवार को उसने एक फ्रिज ठीक किया था और 500 रुपये लिए थे। इस दौरान फ्रिज लेने आए युवकों ने रुपये ज्यादा लेने की बात कहकर धमकी दी थी। उसे शक है कि उन्हीं युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed