फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   miscreants targeted young man who come for hawking from UP, snatched cash by pistol

Fatehabad: यूपी से फेरी लगाने आए युवक को बदमाशों ने बनाया निशाना, कनपटी पर पिस्तौल लगाकर नकदी छीनी

Wed, 20 Mar 2024 11:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 20 Mar 2024 11:57 AM IST
सार

पीड़ित नवाब ने बताया कि वह फैरी लगाने का काम करता है। फतेहाबाद से गांव झलनियां में मोटरसाइकिल पर फेरी लगाने के लिए गया था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और कहा कि जूस निकालने वाली मशीन लेनी है।

विज्ञापन
miscreants targeted young man who come for hawking from UP, snatched cash by pistol
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव झलनियां के पास यूपी से फेरी लगाने आए युवक की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक नकदी छीनकर ले गए। मामले में सदर पुलिस ने पिस्तौल दिखाकर नकदी छीनने के मामले में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर के गांव लुहारी खुर्द निवासी नवाब ने बताया कि वह फैरी लगाने का काम करता है। करीब 8-9 दिन पहले अपने गांव से यहां फेरी लगाने के लिए आया हुआ था। 19 मार्च को फतेहाबाद से गांव झलनियां में मोटरसाइकिल पर फेरी लगाने के लिए गया था। जब गांव झलनियां में फेरी लगा रहा था तो मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और कहा कि जूस निकालने वाली मशीन लेनी है।
विज्ञापन


ढाणी में चलने के लिए कहा, इसके बाद वह उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गया। युवकों में एक युवक उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गया और दो युवक अपने मोटरसाइकिल पर बैठ गए और गांव झलनियां से ढाणी माजरा की तरफ चल पड़े। रास्ते में मोटरसाइकिल रोक लिया और पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक भी आ गए। तीनों में से एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल लिया और कनपटी पर लगा दिया और जेब में से 11250 रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों गांव झलनियां की तरफ भाग गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed