{"_id":"6500a93ae37b5c6a8205a634","slug":"miscreants-entered-guru-dronacharya-college-attacked-the-watchman-took-away-files-and-cash-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-5381-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में घुसे बदमाशों ने चौकीदार पर किया हमला, फाइलें और नकदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में घुसे बदमाशों ने चौकीदार पर किया हमला, फाइलें और नकदी ले गए
विज्ञापन
चोरों के हमले में घायल कॉलेज का चौकीदार सुनील कुमार।
भूना। गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज के पीछे का दीवार तोड़कर मंगलवार को तीन बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने चौकीदार पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और उसे शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद बेखौफ बदमाश कॉलेज की कई अलमारी के दरवाजे को तोड़कर महत्वपूर्ण फाइलें व 30 हजार की नकदी लूट ले गए। बदमाशों के हमले से लहूलुहान 38 वर्षीय चौकीदार सुनील कुमार ने शौचालय के डेढ़ फुट के रोशनदान से निकलकर दूसरी बिल्डिंग में लेटे चौकीदार राजेश को घटनाक्रम से अवगत करवाया। जख्मी सुनील कुमार की हालत गंभीर होने के कारण प्रिंसिपल वीरेंद्र शर्मा व पुलिस को तुरंत को सूचना दी गई। प्रिंसिपल तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया। परंतु चिकित्सकों ने सुनील की हालत गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना अध्यक्ष रूपेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद डीएसपी संजय बिश्नोई, सीआईए फतेहाबाद इंचार्ज कपिल सिहाग, सीन ऑफ क्राइम इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह आदि ने वारदात स्थल पर विभिन्न पहलुओं की जांच की और सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू किए।
अलसुबह 3:15 बजे वारदात को दिया अंजाम
गुरु द्रोणाचार्य शिक्षण संस्थान के चेयरमैन के रिश्तेदार नितेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार अलसुबह तीन नकाबपोश बदमाश लूटपाट के इरादे से कॉलेज की दीवार तोड़कर घुस गए थे। भवन के बाहर चौकीदार सुनील कुमार के कानों में कुछ आवाज सुनाई दी। जैसे ही वह भवन के पीछे देखने गया तो तीन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और चौकीदार को शौचालय में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों ही बदमाशों ने बेखौफ होकर कई अलमारी के लॉकर तोड़ डाले। कई फाइलें और करीब 30 हजार की नकदी गायब मिली है।
कोट
चौकीदार सुनील कुमार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां से उसके बयान लिए जाएंगे। गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज में वारदात में तीन नकाबपोश बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
-रूपेश चौधरी, एसएचओ, भूना पुलिस थाना