{"_id":"691c7799b7bf39bd850c2dbf","slug":"miscreants-attacked-four-people-in-fatehabad-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव की रंजिश: सरपंच प्रतिनिधि समते चार लोगों पर हमला, रात में रास्ता रोक कर खड़े थे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव की रंजिश: सरपंच प्रतिनिधि समते चार लोगों पर हमला, रात में रास्ता रोक कर खड़े थे हमलावर
Tue, 18 Nov 2025 07:11 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:11 PM IST
सार
बहबलपुर में पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते सरपंच प्रतिनिधि समेत चार लोगों पर हमला किया गया है। चारों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के गांव बहबलपुर में पंचायती चुनाव की रंजिश के चलते सरपंच प्रतिनिधि समेत चार लोगों पर हमला किया गया है। आरोप है कि 30-35 हमलावरों ने लाठियों, डंडों व रॉड से हमला किया। हमले में सरपंच पति, उसके चचेरे भाई और पार्टनर को चोटें आई हैं। चारों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।
आरोपियों द्वारा गांव की गलियों में डंडे लेकर जाते हुए की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। गांव बहबलपुर के सरपंच प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात 8 बजे के बाद वह अपने घर की तरफ जा रहे थे उनके साथ तीन और लोग थे। इसी दौरान बीच सड़क पर कुछ लोग खड़े थे,उन्हें रास्ता छोड़ने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने चारों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने दौड़कर आकर उन्हें आरोपियों से छुड़वाया। इसके बाद आरोपी भाग गए। उन्हें फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है। आरोप लगाते हुए गुरप्रीत सिंह ने बताया कि साल 2022 में उनकी पत्नी ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। उसमें उन्हें जीत मिली थी। गांव के ही जगसेर सिंह ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया था तभी से वह चुनावी रंजिश रखे हुए है। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि मामले में घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन