{"_id":"6285337d605b36765801f4a0","slug":"minor-s-body-found-in-ghaggar-river-case-registered-against-10-people-fatehabad-news-hsr6320309160","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर नदी में मिला नाबालिग का शव, 10 लोगों खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घग्गर नदी में मिला नाबालिग का शव, 10 लोगों खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
घग्गर नदी के पास परिजनों के साथ मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया में नाबालिग की हत्या कर उसके शव को घग्गर नदी में फेंक दिया। बुधवार दोपहर बाद गोताखोरों ने लवप्रीत सिंह (15) का शव घग्गर नदी से बरामद किया। किशोर के सिर व मुंह पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने लवप्रीत के भाई व चाचा के बयान के आधार पर दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक लवप्रीत का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।
रतिया के वार्ड नंबर चार निवासी लवप्रीत सिंह एक होटल में डिलीवरी ब्वाय था। मंगलवार को देर रात लवप्रीत के नहीं लौटने पर परिजनों को अनहोनी की चिंता सताने लगी। परिवार के सदस्य और मोहल्ले वालों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। इस बीच रवि ने परिवार के लोगों को बताया कि वह भाई लवप्रीत के साथ घग्गर नदी पर गया था। वहां तीन गाड़ियों में सवार लोग पहुंचे और भाई की लाठी डंडों से पिटाई करने लगे। वह वहां से डरकर मारे भागकर चला आया। इसके बाद उन्हें जानकारी नहीं है कि उसका भाई कहां है। बुधवार को दोपहर पुलिस ने लवप्रीत के चाचा के बयान के आधार पर इस मामले को गुमशुदगी में दर्ज किया।
इसके बाद रतिया शहर थानाध्यक्ष रूपेश चौधरी अपनी टीम के साथ घग्गर नदी पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां घग्गर किनारे लवप्रीत की चप्पलें व कपड़ा पड़ा मिला। पुलिस ने गोताखोरों को सूचित किया। गोताखोरों ने काफी देर तलाश के बाद बाद घग्गर नदी से लवप्रीत का शव बरामद कर लिया। किशोर का शव बरामद होते ही परिवार के सदस्यों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इन लोगों ने पुलिस को चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक लवप्रीत का अंतिम संस्कार नहीं करेेंगे। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई रवि और चाचा के बयान के आधार पर दस लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने रविंद्र उर्फ गीनू निवासी लाली, टोनी निवासी नहर कॉलोनी रतिया, जेंकी निवासी कमाना, रोहित उर्फ रावत निवासी वार्ड नं 17 लाली रोड रतिया, सन्नी ऊर्फ बच्ची निवासी वार्ड नंबर 17 रतिया, रणजीत उर्फ टुन्ना निवासी नहर कॉलोनी रतिया, जसपाल उर्फ ज्ञानी निवासी चीमो, ठोलू निवासी राम नगर रतिया, अजय निवासी नहर कॉलोनी रतिया, कुलदीप उर्फ डूपा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम को जब लवप्रीत घर
विज्ञापन
कोट
पुलिस ने परिजनों के बयानों पर 10 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
-रूपेश चौधरी, शहर थाना प्रभारी, रतिया