फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minister Shruti Chaudhary will hear complaints in the Grievance Redressal Committee meeting tomorrow

Fatehabad News: कष्ट निवारण समिति की बैठक में 7 पुराने व भ्रष्टाचार के दो मामले उठेंगे

Tue, 08 Jul 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Minister Shruti Chaudhary will hear complaints in the Grievance Redressal Committee meeting tomorrow
फतेहाबाद में डीपीआरसी हाल जहां बैठक होनी
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक वीरवार सुबह 11 बजे डीपीआरसी भवन में होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी।
विज्ञापन

करीब साढ़े 6 माह बाद होने जा रही बैठक में 16 मामलों पर सुनवाई होगी, इसमें सात पुराने शामिल हैं। इसके अलावा दो भ्रष्टाचार के मामले भी बैठक में उठेंगे। बैठक में सरकार द्वारा नियुक्त जिले के 35 सदस्य भी शामिल होंगे। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से इन सदस्यों को चुना गया है। मंत्री श्रुति चौधरी ने पहले 16 दिसंबर को बैठक ली थी। इसके बाद मई माह में बैठक होनी थी लेकिन रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन

सरकार ने बजट दिया, नहीं पहुंचा पानी :
बैठक में गांव काजलहेड़ी में पानी न पहुंचने का मामला भी उठेगा। गांव काजलहेड़ी निवासी सतीश ने शिकायत दी है कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री ने पाइप लाइन का बजट पास किया था। पंचायत विभाग ने कहीं पाइप लाइन बिछा दी जबकि कहीं पर छोड़ दी है। ये कार्य बीडीपीओ और जेई ने करवाया है। घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग के सबसे ज्यादा मामले :
बैठक में सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग के है। जिला समाज एवं कल्याण विभाग, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चार, उपमंडल अधिकारी फतेहाबाद, उपमंडल अधिकारी कार्यालय रतिया के दो, जिला नगर आयुक्त कार्यालय के दो, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी कार्यालय के दो, बिजली निगम, तहसील कार्यालय फतेहाबाद, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय फतेहाबाद, जिला परिषद से जुडे मामले रखे जाएंगे।
रतिया में सीवरेज जाम का उठेगा मामला

पिछली बैठक में रतिया के मॉडल टाउन में सीवरेज ब्लॉक का मामला उठा था। आरडब्ल्यूए के प्रधान सतपाल मंगला ने शिकायत दी थी। मामले में विभागों के आपसी तालमेल की कमी मिली थी। अब उपायुक्त कार्यालय मामले में समाधान के बारे में अपना जवाब देगा।

-

एमबी गुम मामले में अधिकारी देंगे रिपोर्ट

टिब्बा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि 20 मार्च 2018 को नगर परिषद टोहाना में 108 नंबर एमबी के पेज की प्रति लेने के लिए आरटीआई लगाई गई थी। नगर परिषद टोहाना ने सूचना दी कि एमबी नहीं मिली है। लेकिन एफआईआर 3 अक्तूबर 2019 को दर्ज करवाई गई। बैठक में मुद्दा रखा गया कि एफआईआर देरी से दर्ज करवाई गई। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नही की गई थी। इस मामले में अब कमेटी जांच रिपोर्ट देगी।


-

कम्युनिटी सेंटर निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का उठेगा मुद्दा

बैठक में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का मुद्दा उठेगा। सीएम विंडो में ढाणी भोजराज निवासी कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023-24 में कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया गया है। ठेकेदार ने निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का प्रयोग किया है। घटिया सामग्री लगाने से कमरों के फर्श टूट गए है। दरवाजे भी घटिया लकड़ी के लगाए गए हैं। कमरों के हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed