{"_id":"64f1896ab0baf7947a0e85d4","slug":"minister-devender-babli-janta-darbar-in-fatehabad-said-special-package-will-issued-for-roads-broken-by-flood-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: मंत्री देवेंद्र बबली का जनता दरबार, कहा- बाढ़ से टूटे रास्तों के लिए स्पेशल पैकेज जारी करवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: मंत्री देवेंद्र बबली का जनता दरबार, कहा- बाढ़ से टूटे रास्तों के लिए स्पेशल पैकेज जारी करवाएंगे
Fri, 01 Sep 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:19 PM IST
सार
जनता दरबार में पंचायत मंत्री ने डीसी प्रशांत पंवार को निर्देश दिए कि आने वाले समय में 100 करोड़ रुपये के कार्य मनरेगा के जरिये करवाने का लक्ष्य रखें। इससे मनरेगा मजदूरों को काम मिलेगा, वहीं गांवों में सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। मनरेगा के तहत 87 छोटे-बड़े कार्य करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने शुक्रवार सुबह टोहाना के डांगरा रोड स्थित किसान रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने टोहाना विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। साथ के साथ पंचायत मंत्री संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी देते रहे। देवेंद्र बबली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पांच मुख्य रास्तों की मांगों को लेकर प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
रतिया, कुलां व टोहाना तक रास्ते, भूना से कुलां होकर जाखल होकर जाने वाला रास्ता और बिढाईखेड़ा का रास्ता इसी वित्त वर्ष में पूरा किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड के रास्तों की हालत भी बहुत खराब है। बाढ़ के कारण भी रास्ते टूटे हैं, उनको स्पेशल पैकेज के जरिये पैसा दिलाकर ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारी खुद निरीक्षण करके एस्टीमेट बनाएं
इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद के सीईओ, एक्सईएन, डीडीपीओ, बीडीपीओ को निर्देश दिए कि गांवों में अधिकारी खुद निरीक्षण करें। जहां भी विकास कार्यों को बढ़ावा देने की जरूरत हैं, जिन कामों की फिजिबिलिटी बनती है, उनके 15 दिन में एस्टीमेट बनाकर भेजें। उसे पूरा करवाने का काम वह करेंगे।
विज्ञापन
100 करोड़ रुपये के काम मनरेगा से करवाने का लक्ष्य रखें
पंचायत मंत्री ने डीसी प्रशांत पंवार को निर्देश दिए कि आने वाले समय में 100 करोड़ रुपये के कार्य मनरेगा के जरिये करवाने का लक्ष्य रखें। इससे मनरेगा मजदूरों को काम मिलेगा, वहीं गांवों में सुविधाएं बढ़ाई जा सकेंगी। मनरेगा के तहत 87 छोटे-बड़े कार्य करवाए जा सकते हैं। इनके एस्टीमेट बनाए जाएं। पशु अस्पताल बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है।
जहां पशुधन ज्यादा है, वहां पशु अस्पताल बनाए जाएं। इसके लिए भवन पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर बनाता है, अधिकारी इस पर गंभीरता से काम करें। इस मौके पर डीसी प्रशांत पंवार, एसपी आस्था मोदी, जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई, एसडीएम प्रतीक हुड्डा, बिजली निगम के एक्सईएन देवेंद्र अत्री, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन देवेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।