फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Minimum temperature in Fatehabad rises by three degrees, mercury to drop

Fatehabad News: फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान पहुंचा तीन डिग्री, और गिरेगा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature in Fatehabad rises by three degrees, mercury to drop
फतेहाबाद में ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते लोग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह शाम चलने वाली शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अंचलों में देखने मिल रहा है। जहां कंपकंपाने वाली ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा तीन डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो जिले में आगामी दिनों में पारा गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड को देखते हुए बाजार में त्योहारी सीजन के बाद अब लोग गर्म कपड़े जैसे जर्सी, स्वेटर, मोजे, दस्ताने और ऊनी टोपी खरीद रहे हैं। गद्दा, रजाई की भी खरीददारी होने लगी है। ग्रामीण अंचलों में इन दिनों कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। हालात यह हैं कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। आने वाले दिनों में कड़कड़ाती ठंड और अधिक परेशान करेगी जिसे लेकर लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार जानकारों की माने तो अब दिन व दिन ठंड के असर में बढ़ोत्तरी होगी और सर्द हवाओं के साथ साथ दिन-रात ठंड का असर रहेगा। यदि शीतकालीन बारिश होती है तो ठंड शबाब पर होगी।
विज्ञापन

दोपहर बाद निकली हल्की धूप, पर ठंड से नहीं मिली राहत
वीरवार रात एवं शुक्रवार को दिन में सर्द हवाओं ने आमजन को ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। गौरतलब है कि दिसंबर माह के आधे बीत जाने तक लोगों को ठंड महसूस नहीं हो रही थी, लेकिन रविवार को अचानक पड़ी धुंध व इसके बाद आसमान में बादलवाही व शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड के असर से जहां रात का तापमान लुढ़क कर नीचे आ गया है, वहीं दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस नीचे आकर 15 डिग्री पर पहुंच गया है। रात के तापमान में भी एक डिग्री की कमी आई है और तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया है। फतेहाबाद में शुक्रवार को जहां धुंध नजर आई, वहीं दोपहर को हल्की धूप ही निकली, लेकिन दिनभर चली शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हरियाणा राज्य में आमतौर पर मौसम 27 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है, परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 24 दिसंबर दोपहर बाद से 26 दिसंबर तक बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान आमतौर पर उत्तरी व पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है, परंतु दिन का तापमान भी सामान्य से कम बने रहने की संभावना है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed