{"_id":"61155f988ebc3e794e600af0","slug":"mini-secretariat-remained-a-police-cantonment-for-two-hours-fatehabad-news-hsr6087925148","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक पुलिस छावनी बना रहा लघु सचिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक पुलिस छावनी बना रहा लघु सचिवालय
विज्ञापन
लघु सचिवालय में मेन गेट पर एक तरफ का रास्ता रोके खड़े पुलिसकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
लघु सचिवालय परिसर वीरवार को दो घंटे तक पुलिस छावनी बना रहा। लघु सचिवालय में जाने वाले मुख्य गेट के दो रास्तों में से एक के बीच में पीसीआर खड़ी करके ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, भीतरी परिसर में प्रवेश करने वाले दरवाजे पर दो डीएसपी भारी पुलिस बल के साथ डटे रहे। यह हालात किसानों के खौफ के कारण बने रहे।
दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश की 40 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इनमें से फतेहाबाद जिले की भी 32 लाख 50 हजार रुपये से बनी पांच मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया गया। इस उद्घाटन वीसी में शामिल होने के कारण भाजपा विधायक दुड़ाराम व लक्ष्मण नापा लघु सचिवालय पहुंचे थे। किसानों के विरोध का अंदेशा लगाकर करीब 200 पुलिसकर्मी लघु सचिवालय में तैनात किए गए। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम निपटाकर जब तक दोनों विधायक वहां से नहीं निकले, तब तक दोनों डीएसपी व पुलिस अमला वहीं डटा रहा।
आमजन को झेलनी पड़ी परेशानी
लघु सचिवालय के रास्ते पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के तैनात होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। अपने सामान्य कार्यों के लिए भी लघु सचिवालय में आने वाले नागरिकों को कई जगह पुलिसकर्मियों की पूछताछ का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों को तो भीतरी गेट से अंदर जाने से भी मना कर दिया गया। जब दोपहर 12 बजे वीसी खत्म हुई और दोनों विधायक वहां से गए, तब जाकर आमजन के लिए स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
सांसद सुनीता दुग्गल भी ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़ी
सांसद सुनीता दुग्गल ने भी इस उद्घाटन कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा कृषि मंत्री जेपी दलाल, कृषि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, कृषि विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञान के विद्यार्थियों को मिट्टी के नमूने इकट्ठा करने में जोड़ें
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आह्वान किया कि कृषि विभाग स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले विज्ञान के विद्यार्थियों को मिट्टी के नमूने इकट्ठा करने और जांच करने के कार्य से जोड़ें ताकि आरंभ से ही विज्ञान के विद्यार्थियों में जिज्ञासा पैदा हो और वे अधिक से अधिक खेतों की मिट्टी जांच करने में सहयोग दे सकें। स्कूल व कॉलेज की लैब में भी मिट्टी जांच के कार्य को शुरू करवाया जाए। हर खेत-स्वस्थ खेत योजना के तहत करीब तीन वर्ष में 75 लाख मिट्टी के नमूनों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य जांच कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस वर्ष 25 लाख एकड़ में ये नमूने लिए जाएंगे।
यहां-यहां बनाई गई हैं प्रयोगशालाएं
रतिया
जाखल
धारसूल
भट्टू कलां
भूना
कोट
ये प्रयोगशालाएं किसानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। फतेहाबाद विस क्षेत्र में भट्टू कलां व भूना में दो प्रयोगशालाएं मिली हैं। यहां के किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच हो सकेगी। किसानों को मृदा जांच करवाकर खादों के प्रयोग करने के बारे में उचित जानकारी मिलेगी।
दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद।
इन प्रयोगशालाओं की स्थापना से किसानों को मिट्टी जांच करवाने की अपने नजदीक ही सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। खेत की मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच करवाने के बाद किसान गुणवत्ता बढ़ाने तथा उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी करने में कामयाब होंगे।
लक्ष्मण नापा, विधायक, रतिया।

प्रयोगशाला उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेते विधायक लक्ष्मण नापा व दुड़ाराम।- फोटो : Fatehabad