{"_id":"6084598a8ebc3ee9255df39d","slug":"millet-will-give-government-in-summer-depot-operators-are-objecting-fatehabad-news-rtk6058725159","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बाजरा देगी सरकार, डिपो संचालक जता रहे एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बाजरा देगी सरकार, डिपो संचालक जता रहे एतराज
विज्ञापन
बाजरा देने को लेकर जारी पत्र।
- फोटो : Fatehabad
सरकार ने राशन डिपो के माध्यम से लोगों को गर्मी में भी बाजरा देने की योजना बनाई है। इससे पहले सर्दियों में बाजरा दिया जाता था। नए निर्णय पर डिपो धारकों ने एतराज जताया है। डिपो धारकों का कहना है कि लोग सर्दियों में ही बाजरा नहीं खरीदते, गर्मियों में तो कोई संभावना ही नहीं है। चूंकि बाजरे की तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए गर्मी के सीजन में लोग बाजरा नहीं लेते। इसको लेकर डिपो होल्डर लगातार पत्राचार व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना एतराज दर्ज करा रहे हैं।
बता दें कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने 16 अप्रैल 2021 को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र के माध्यम से प्रदेश भर के जिलों के लिए बाजरा आवंटित किया है, जो राशन डिपो में जाएगा। इस पत्र के मुताबिक फतेहाबाद जिले में 907.17 मीट्रिक टन बाजरा भेजा जाएगा। यह बाजरा सिर्फ मई 2021 में बांटने के लिए भेजा जा रहा है। डिपो धारकों की शिकायत ये है कि लोग जबरन बाजरा देने पर झगड़ा करते हैं। संवाद
ये है योजना
सरकार की योजना के मुताबिक गुलाबी कार्ड धारकों को 10 किलो प्रति कार्ड के हिसाब से बाजरा दिया जा रहा है। अन्य लाभ पात्र परिवारों को 2 किलो बाजरा प्रति सदस्या के हिसाब से दिया जा रहा है। सभी को एक रुपये प्रति किलो के हिसाब से बाजरा मिलता है।
विज्ञापन
इसलिए नाराज हैं डिपो होल्डर
सरकार ने प्रति कार्ड धारक के लिए बाजरा व गेहूं एक निर्धारित अनुपात के अनुसार तय कर दिया है। प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से जहां बाजरा 2 किलो मिलता है, वहीं गेहूं 3 किलो दिया जाता है। यानी 10 किलो बाजरा और 15 किलो गेहूं दिया जाता है। कुछ कार्ड धारक बाजरा लेना नहीं चाहते। वे कहते हैं कि हम तो गेहूं ही लेंगे। इस बात पर लोग डिपो संचालकों से ही झगड़ा करते हैं। डिपो संचालक बताते हैं कि जो बाजरा सर्दियों में आया था, वह भी अभी तक पड़ा है।
जिले में स्थिति
राशन डिपो : 367
लाभ पात्र लगभग : 1.30 लाख
कोट
हम डिपो होल्डर लोगों को बाजरा देते हैं तो लोग मना करते हैं। धरातल पर स्थिति ये है कि सरकार लोगों को जबरन बाजरा खिलाना चाहती है। गर्मी में लोग बाजरा खाने से गुरेज करते हैं। इसको लेकर हम मुख्यमंत्री को कई बार पत्र लिख चुके हैं। मगर कोई सुनवाई ही नहीं हो रही। जो बाजरा सर्दियों में आया था, वह भी अभी तक पड़ा है।
-शीशपाल गोदारा, प्रदेश अध्यक्ष, ऑल फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन हरियाणा।

मुख्यमंत्री को किया गया ट्वीट।- फोटो : Fatehabad