{"_id":"681f9503a25406b9c40aa53e","slug":"middleman-missing-after-calling-woman-to-ratia-for-abortion-fatehabad-news-c-21-1-hld1018-623401-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गर्भपात के लिए रतिया बुलाकर बिचौलिया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गर्भपात के लिए रतिया बुलाकर बिचौलिया लापता
Sat, 10 May 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 10 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
रतिया। जिले में गर्भपात की सूचना मिलने पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की। यह टीम शनिवार को दिनभर मरीज को लेकर फतेहाबाद और रतिया क्षेत्र में घूमती रही लेकिन गर्भपात के लिए रतिया बुलाकर बिचौलिया लापता हो गया। इस कारण मिशन अधूरा रह जाने के बाद शाम को सिविल सर्जन और उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद टीम बैरंग लौट गई।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि जिला फतेहाबाद में कुछ अस्पताल संचालक बिचौलियों के माध्यम से गर्भपात करवा रहे हैं।
इस आधार पर उच्च अधिकारियों के आदेशों पर फतेहाबाद के सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद, ड्रग कंट्रोल अधिकारी धीरज कुमार, डॉ. योगिता की टीम गठित की। इसने दलाल (डिकोय) के माध्यम से बिचौलिए से संपर्क किया और 14 माह की गर्भवती का गर्भपात करवाने का सौदा 16,000 रुपये में तय हुआ।
इसके बाद संबंधित डिकोय (दलाल) को लेकर फतेहाबाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उनका पीछा करती रही। बताया गया कि आरोपी दलाल दोपहर तक फतेहाबाद में घूमता रहा लेकिन वहां गर्भपात नहीं करवाया गया। शाम को रतिया में गर्भपात करवाने के लिए पुराने बस स्टैंड के पास पहुंचने को कहा गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल चंद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम और डिकोय देर शाम तक शहर के पुराने बस स्टैंड के आसपास दलाल का इंतजार करती रही लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी दलाल के न आने और उससे कोई संपर्क न होने के कारण आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की टीम उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लौट गई।