फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Middle-aged man's body recovered, dogs tore at his face

Fatehabad News: अधेड़ का शव बरामद, कुत्तों ने शव का मुंह नोचा

Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man's body recovered, dogs tore at his face
टोहाना। शहर के हिसार रोड पर स्थित दो नहरों के पास शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और उसके चेहरे को कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोचा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की अनुमानित उम्र लगभग 50 साल से अधिक बताई जा रही है। सुबह के समय एक राहगीर द्वारा दो नहरों के बीच शव होने की सूचना शहर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु रखा है। इसकी सूचना आसपास के जिलों के थानों में भी भेज दी गई है ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर जानवरों द्वारा नोचे जाने के निशान हैं और अन्य कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके। मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान ही मरने के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed