फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Middle-aged man dies after falling from moving bus

Fatehabad News: चलती बस से गिरने पर अधेड़ की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after falling from moving bus
भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी व बनमंदोरी के बीच चलती बस से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद भट्टू से चौपटा की तरफ जा रही बस से व्यक्ति गिर गया। सड़क किनारे व्यक्ति को घायल अवस्था में देखकर लोगों ने घटना के बारे में डायल 112 हेल्पलाइन नंबर पर सूचित किया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायल को भट्टू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक करीब 50 वर्ष का है। अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed