फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mid-day meal controversy...the color of the soaked kidney beans faded, a case from the government school in the former panchayat minister's village, video goes viral

Fatehabad News: मिड डे मील में गड़बड़ी...पानी में भिगोए राजमा का उतरा रंग, पूर्व पंचायत मंत्री के गांव के सरकारी स्कूल का मामला, वीडियो वायरल

Wed, 25 Feb 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal controversy...the color of the soaked kidney beans faded, a case from the government school in the former panchayat minister's village, video goes viral
​शि​क्षिका पूनम द्वारा वायरल किए वीडियो में दिख रहा राजमा का उतरा रंग। 
टोहाना। पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पैतृक गांव बिदाईखेड़ा स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों के लिए बने मिड-डे मील में खराब राजमा मिलने का मामला सामने आया है। मिड-डे मील इंचार्ज अध्यापिका पूनम कुमारी ने खराब खाद्य सामग्री का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अध्यापिका पूनम ने बताया कि राजमा की सब्जी बनाने के लिए इन्हें भिगोया था, लेकिन उनका रंग पूरी तरह से उतर गया, जिससे वे खराब हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन और अधिकारियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा राजकीय स्कूलों में भेजे जा रहे मिड-डे मील राशन की गुणवत्ता पिछले एक महीने से लगातार विवादों में रही है।
विज्ञापन

विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य सचिव पूनम कुमारी ने बताया कि 30 जनवरी को उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश शेवड़ा को इस मामले की शिकायत दी थी। पूनम ने कहा कि जब उन्होंने खुद मिड-डे मील खाया, तो दो दिन तक पेट दर्द की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, स्कूल प्रिंसिपल शमशेर सिंह ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं, लेकिन मिड-डे मील इंचार्ज द्वारा भेजी गई शिकायत के बारे में उन्हें पता चला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारी को इस बारे में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed