फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   metting of municipal corporation, budget, pass, development, fatehabad

नगरपालिका की बैठक में वार्षिक बजट पास

Sat, 09 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
metting of municipal corporation, budget, pass, development, fatehabad
बैठक लेते हुए विधायक लक्षमण नापा - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया नगरपालिका की वार्षिक बजट को पास करने के लिए शुक्रवार को नपा कार्यालय के बैठक कक्ष में अध्यक्ष बलजिंद्र कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मण नापा ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में पिछले 6 महीनों से रुके विकास के बजट को पास किया गया। बैठक के बाद साधारण बैठक का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2019-20 के लिए अनुमानित 6 करोड़ 12 लाख रुपये की आय व 6 करोड़ 16 लाख रुपये की व्यय के प्रस्ताव पास किए गए। वही नपा की बजट बैठक के बाद विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए नपा की साधारण बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें नपा के कई पार्षदों ने विधायक लक्ष्मण नापा के समक्ष रतिया शहर में सैकड़ों दुकानें व मकान बिना नक्शा पास करवाए बनाए गए हैं व बुढलाडा रोड बाईपास व अन्य जगहों पर स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाते हुए कहा की लाखों रुपये की लागत से लगाई गई लाइटें कुछ समय में ही खराब हो जाती है। पार्षदों ने पुराना बाजार के हनुमान चौक से अग्रवाल धर्मशाला तक बनी सीसी रोड में घटिया सामग्री लगाए जाने की भी मांग की। कुछ पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में गलियां बनाने के टेंडर तो हो चुके हैं लेकिन अभी तक सीवरेज नहीं डाला गया जबकि टोहाना रोड पर कुछ ऐसी कालोनियों में सीवरेज डाल दिया है जहां अभी तक गलियां भी नहीं बनी है। जिस पर विधायक लक्ष्मण नापा ने नपा अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए की शहर में जितनी भी इमारतें बिना मंजूरी के बन रही है उन पर कार्यवाही की जाए और स्ट्रीट लाइट व सड़क के निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाए जाने की भी मांग की। बैठक में चेयरपर्सन बलजिन्द्र कौर व उपचेयरपर्सन सर्वजीत कौर सहित पार्षद विनोद जग्गा, हरजिंदर कुमार, नरेश शर्मा, बबीता रानी, जगराज, भूपेंद्र सैनी, ममता रानी, मंजू रानी, ईशा नापा, विनोद बंासल सहित नपा के सभी 17 पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed