फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   message of saving the environment by planting trees

Fatehabad News: ‘मां सीता’ ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

Sun, 11 Feb 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Feb 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
message of saving the environment by planting trees
फतेहाबाद में श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेते विद्यार्थी
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद में ‘श्रीराम अंतरिक्ष वेधशाला उत्सव’ के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा कॉलेज परिसर राममय नजर आया। वेशभूषा कार्यक्रम में छात्राओं ने मां सीता द्वारा वाटिका में पौधरोपण करते हुए व रामभक्त के रूप में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजा करते हुए शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा ड्राइंग व पेंटिंग के माध्यम से विद्यार्थियों ने मां सीता द्वारा वाटिका में पौधे सींचते हुए, भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते हुए व श्रीराम, सीता व लक्ष्मण द्वारा वन भ्रमण की पेंटिंग बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो. ज्योति नागपाल, संगीत वादन विभाग अध्यक्षा डॉ. सीमा शर्मा के निर्देशन में किया गया। डॉ. सुमंगला वशिष्ठ, डॉ. भारती शर्मा, सलोनी, डॉ. अंतरिक्ष व सावन कुमार ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया। कॉलेज की छात्रा प्रीति, खुशबू व हर्षा ने मां सीता के परिधान में मां सीता की भूमिका निभाते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। रामभक्त के रूप में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पूजन करते हुए संगीत विभाग की छात्रा मुस्कान के नेतृत्व में रवि, रमन, विनोद, लिताशा, सुनीता व निशांत ने ‘अवध नगरिया में राम जी पधारे’ रामभजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों शबाना, नेहा, हर्षा, सुनीता, शिवानी, कनिका, हिमांशु, निशा, काजल, रेनु, अरूंधति, जसमीत सिंह ने पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों के चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने कहा कि हर प्रकार के गतिविधियों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर उनके संस्कारों व सिद्धांतों पर चलते हुए देश को प्रगति के पथ पर ले जाए और स्वयं को श्रीराममय एवं प्रकृतिमय बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed