फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mental patients becoming young after breakup and failure at work.

Fatehabad News: प्यार और काम में असफलता के बाद युवा हो रहे मानसिक रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mental patients becoming young after breakup and failure at work.
नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी
फतेहाबाद। जो उम्र खेलकूद और भविष्य बनाने की होती है उसमें युवा डिप्रेशन में जा रहे है। 20 साल की उम्र में ही युवा मानसिक रोगी हो रहे हैं। काम में असफलता और प्यार में संबंध का टूटना सबसे बड़ा कारण माने जा रहे हैं। इन कारणों के बाद युवा परिवार में भी इन बातों को शेयर नहीं कर रहे हैं इसके चलते मानसिक रोगी हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 20 से 25 मरीज आ रहे हैं। जो कि नींद न आने और किसी से बात न करने या फिर सुसाइड करने का मन करने जैसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सितंबर माह में 63 नए केस आए हैं तो 572 मरीज फॉलोअप के लिए पहुंचे हैं। इसमें अधिकतर युवा हैं। मानसिक तनाव के कारण ही युवा नशे की तरफ भी बढ़ रहे हैं। तनाव कम करने के लिए पहले पहले थोड़ा नशा लिया जाता है और फिर इसके आदी बन रहे हैं।
विज्ञापन

-----
स्वास्थ्य विभाग के मेंटल हेल्थ कार्यक्रम की स्थिति
मेडिकल ऑफिसर - 0
मनोरोग विशेषज्ञ - 1
क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक - 1
मनोरोग नर्स - 1
मनोरोग सोशल वर्कर - 0
---------
आंकड़े एक नजर में
सितंबर माह में उपचार लेने आए नए मरीज - 63
सितंबर माह में फॉलोअप के लिए आए मरीज - 572
सिंतबर माह में दाखिल हुए मरीज - 2
---------
खुद को अनिद्रा और अवसाद से बाहर निकालें
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ.गिरीश का कहना है कि युवाओं के तनावग्रस्त होने का मुख्य कारण ये है कि वह भविष्य को लेकर ज्यादा सोच लेते हैं और जब उसमें असफलता मिलती है तो तनाव में चले जाते हैं। इसके अलावा युवाओं का आपसी प्रेम-प्रसंग भी एक कारण है। आपस में बेक्रअप होने के बाद तनाव में चले जाते हैं और परिवार और दोस्तों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में ये चाहिए कि मां-बाप नजर रखें। अगर बच्चा डिप्रेशन में है तो किसी काउंसलर से पास जाएं या किसी मनोचिकित्सक से मिलें। वह आपको बताएंगे कि कैसे आपको अपनी एक्टिविटी को वापस से ठीक करके अपने आपको सक्रिय बनाना है, ताकि आप अपने समय का सही से उपयोग कर पाएं और अनिद्रा या अवसाद की स्थिति से बाहर निकाल पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
युवा सबसे ज्यादा मानसिक रोगी हो रहे हैं। मोबाइल ने सभी को सीमित कर दिया है। सामाजिक दायरा खत्म हो गया है। मां-बाप को चाहिए कि वह बच्चों को समय दें, उनके साथ बातों को शेयर करें।
- डॉ.गिरीश, मनोरोग विशेषज्ञ
------

नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी

नागरिक अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed