फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Memorandum submitted to Civil Surgeon demanding action against former employee

Fatehabad News: सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपा पूर्व कर्मी पर कार्रवाई की मांग

Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Civil Surgeon demanding action against former employee
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की एकीकृत जांच एवं सलाह केंद्र के सदस्यों ने सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर विभाग में कार्यरत रह चुके पूर्व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उक्त कर्मचारी के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं, गोपनीयता भंग करने तथा मरीजों को परेशान करने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं रमेश ढाका, वीनू, मोनिका आदि ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उक्त पूर्व कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग सिविल सर्जन से की है। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने जांच करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कुछ अधिकारियों द्वारा विभागीय प्रक्रियाओं की अनदेखी करते हुए कार्य किए गए, जिससे मरीजों और कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बना।
विज्ञापन


इनमें एचआईवी एवं आर्ट सेवाओं से जुड़े कार्यों में लापरवाही, मरीजों के डेटा की गोपनीयता में संभावित सेंध तथा अनावश्यक दबाव बनाने की बातों का उल्लेख किया गया है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेज में आरोप लगाया कि दवाइयों, सीटी-4 और वायरल लोड जांच जैसी संवेदनशील सेवाओं के संचालन में पारदर्शिता का अभाव रहा। साथ ही, मरीजों को बिना उचित कारण बार-बार बुलाने, फॉलोअप में देरी तथा कुछ मामलों में दुर्व्यवहार जैसे मामले भी उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed