फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mega vaccination on 27th and 28th, target of vaccinating 30 thousand people

मेगा टीकाकरण 27 व 28 को, 30 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mega vaccination on 27th and 28th, target of vaccinating 30 thousand people
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते पात्र। - फोटो : Fatehabad
स्वास्थ्य विभाग जिले में 27 व 28 अगस्त को कोविड-19 मेगा टीकाकरण दिवस मनाएगा। जिले में 30 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मेगा कैंप में 18 हजार लोगों को पहली और 12 हजार को दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं जिले को बुधवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 23 हजार डोज अलॉट हुई है। जिले में अभी तक पहली डोज 3 लाख 50 हजार व दूसरी डोज 96161 लोगों को लगाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में ये हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 0
60 साल से ऊपर 259
45 से 59 साल 639
18 से 44 साल 1778
कोविशील्ड की 84 और कोवाक्सिन की 28 दिन बाद लगती है दूसरी डोज
सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण का कहना है कि जिन-जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है व दूसरी डोज (कोविशील्ड 84 दिन बाद) व कोवाक्सिन (28 दिन बाद) अंतराल भी पूरा कर लिया है वे अपने नजदीकी कोविड-19 टीकाकरण कैंप पर जाकर अपनी दूसरी डोज लगवा लें। मेगा टीकाकरण दिवस को लेकर विभाग के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों व चिकित्सा अधिकारी को आदेश जारी किए है कि वे जिले की सभी सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से संपर्क करके अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करवाएं।
विज्ञापन

जिले में नहीं मिला कोरोना का नया केस
जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा न ही कोई कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जिले में बुधवार को कोरोना के 1342 सैंपल लिए गए। इसमें अभी 1059 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। जिले में अभी फिलहाल चार एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed