{"_id":"64359bdd9fb54f77df01dc24","slug":"meeting-will-be-held-today-for-formation-of-finance-committee-two-councilors-will-be-elected-by-putting-26-slips-fatehabad-news-c-21-1-103913-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फाइनेंस कमेटी गठन के लिए आज होगी बैठक, 26 पर्चियां डालकर चुने जाएंगे दो पार्षद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फाइनेंस कमेटी गठन के लिए आज होगी बैठक, 26 पर्चियां डालकर चुने जाएंगे दो पार्षद सदस्य
Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में फाइनेंस एवं टेंडरिंग कमेटी के गठन को लेकर तीसरी बार फिर पार्षदों को नोटिस भेजकर बुधवार को दोपहर तीन बजे बैठक बुलाई गई है। फाइनेंस कमेटी के लिए दो पार्षदों का चयन किया जाना है, इसको लेकर बैठक बुलाई गई है। पार्षदों के नाम पर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा में सहमति नहीं बन पाई है। इसके चलते बैठक में 26 पार्षदों के नाम की पर्ची डाली जाएगी, इसी में से दो पार्षदों का कमेटी के सदस्य के रूप में चयन किया जाएगा।
ऐसे में कमेटी सदस्य बनने का सपना देख रहे पार्षदों को भी झटका लग सकता है। फाइनेंस एवं टेंडरिंग कमेटी को लेकर 20 दिन पहले नगर परिषद की तरफ से पार्षदों को बैठक के लिए नोटिस भेजे गए थे लेकिन 30 मिनट बाद ही रद्द की सूचना दे दी गई। पिछले सप्ताह भी पार्षदों को बैठक का नोटिस दिया गया लेकिन एक दिन पहले ही प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने बैठक रद्द कर दी थी। अब तीसरी बार फिर बैठक बुलाई गई है।
अपने-अपने पक्ष के पार्षद चाहते हैं कमेटी में
फाइनेंस कमेटी में डीएमसी, प्रधान, उपप्रधान और दो पार्षदों को चुना जाना है लेकिन पार्षदों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। बताया जा रहा है कि विधायक कमेटी सदस्य के रूप में अपने खास पार्षद को शामिल करना चाहते हैं और इधर उपप्रधान भी अपने पक्ष के पार्षद को सदस्य बनाना चाहते हैं। ऐसे में प्रधान भी अपने पक्ष के एक पार्षद को कमेटी में शामिल करना चाहते हैं जबकि दो पार्षद ही चुने जाने हैं। आपसी खींचतान के चलते कमेटी का गठन नहीं हुआ है और करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट रुके हुए हैं।
विज्ञापन
कोट
फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। बैठक में पर्ची डालकर पार्षद सदस्यों को चुना जाएगा। इससे किसी को नाराजगी भी नहीं होगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद