{"_id":"65b7eb71f560ebdf4e0558bc","slug":"meeting-for-payment-approval-committee-today-pradhan-claims-to-become-member-unanimously-for-a-period-of-six-months-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-111929-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए बैठक आज, प्रधान का दावा छह माह की अवधि के लिए सर्वसम्मति से बनेगा सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए बैठक आज, प्रधान का दावा छह माह की अवधि के लिए सर्वसम्मति से बनेगा सदस्य
Mon, 29 Jan 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार दोपहर को तीन बजे बैठक होगी। बैठक में पेमेंट अप्रूवल कमेटी के लिए पार्षद सदस्य चुना जाएगा। बैठक में हंगामे के आसार है। लेकिन नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने इससे इन्कार किया है। प्रधान का दावा है कि सर्वसम्मति से 6 माह की अवधि के लिए पेमेंट अप्रूवल कमेटी सदस्य चुना जाएगा। पहले 6-6 माह की अवधि के लिए फाइनेंस कमेटी बनाई जा चुकी है।
कमेटी न बनने से विकास कार्यों के करीब दो करोड़ के बिल अटके हुए हैं। यहां ये भी बता दें कि कमेटी को 10 दिन में एक बार बैठक करना जरूरी होगा। नगर निकाय ने पेमेंट अप्रूवल कमेटी बनाने के लिए करीब एक साल पहले निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधान-उपप्रधान की खींचतान के चलते गठन नहीं हो पाया। अब नगर परिषद प्रधान ने ईओ को पत्र लिखकर 30 जनवरी को बैठक बुलवाई है।
-- -- -- -- --
बैठक में उपप्रधान खेमे ने सदस्य बनाने का डाला था दबाव
नगर परिषद कार्यालय में दिसंबर माह में हाउस की बैठक हुई थी। इस बैठक में उपप्रधान खेमे ने प्रधान खिंची पर पेमेंट अप्रूवल कमेटी का गठन करने का दावा डाला था। लेकिन नगर परिषद प्रधान बैठक खत्म होते ही बिना बोले चले गए थे। बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 6 के पार्षद को सदस्य बनाने की चर्चाएं हैं। हाउस की बैठक से पहले भी इसी नाम को लेकर चर्चाएं थी। लेकिन प्रधान पक्ष उस दौरान राजी नहीं था। लेकिन अब मंगलवार को होने वाली बैठक पर सबकी निगाहें हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
पेमेंट अप्रूवल कमेटी में ये होंगे सदस्य
नगर परिषद प्रधान
नगर परिषद उपप्रधान
नगर परिषद के संबंधित वार्ड का पार्षद
नगर परिषद के हाउस द्वारा चुना गया पार्षद सदस्य
-- -- -- -
पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर मंगलवार को बैठक होगी। बैठक में सर्वसम्मति से सदस्य चुना जाएगा। 6 माह की अवधि के लिए कमेटी सदस्य चुना जाएगा।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद