{"_id":"69249d628ae5a305170fe4f1","slug":"medical-operators-will-be-in-trouble-if-they-sell-syringes-tell-children-about-the-ill-effects-of-drugs-in-schools-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-144192-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सिरिंज बेची तो फंसेंगे मेडिकल संचालक स्कूलों में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सिरिंज बेची तो फंसेंगे मेडिकल संचालक स्कूलों में बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं
Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में नशा उन्मूलन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त
फतेहाबाद। नशे पर रोकथाम के लिए सोमवार को उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में स्थित मेडिकल दुकानों की लगातार चेकिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अनधिकृत दवाइयों की बिक्री कोई न कर पाए। अगर कोई गलत तरीके से सिरिंज बेचता है तो कार्रवाई की जाए। अगर कहीं कोई आरएमपी प्रतिबंधित दवाई बेच रहा तो कार्रवाई की जाए। रेडक्रॉस के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मरीजों पर वॉलंटियर रखे जाएं।
बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों में बेड बढ़ाने के बारे में भी चर्चा हुई। इस बारे में प्रशासन प्रस्ताव तैयार करेगा। जिले के नशा मुक्ति केंद्र में 10 बेड है जबकि यहां मरीजों की संख्या ज्यादा रहती है। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, ड्रग विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग आदि संबंधित विभाग विस्तृत कार्य योजना बनाकर शहर और गांवों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को अवगत करवाए। उन्होंने बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों में प्रार्थना सभाओं में विद्यार्थियों को नशा करने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन
-
बच्चों की जेब से निकलती है पुड़िया
उपायुक्त ने जिला शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में नियमित रूप से एंटी-ड्रग जागरूकता सत्र, पोस्टर अभियान और अभिभावकों के साथ संवेदनशीलता बैठकें आयोजित की जाएं। इस दौरान सामने आया है कि बच्चों की जेब से चेकिंग के दौरान तंबाकू की पुड़ियां निकलती हैं। उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण संस्थानों के पास बनी दुकानों पर विशेष निगरानी रखी जाए ताकि नशे की गिरफ्त से बच्चों व युवाओं को बचाया जा सके।
-
एसपी ने रखी कार्रवाई की रिपोर्ट
बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिले में नशीले पदार्थों की उपलब्धता, मेडिकल स्टोरों और फार्मेसियों की जांच, अवैध दवाओं पर किए गए अभियान तथा हाल ही में की गई गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, डॉ. गिरीश कुमार, जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव रामजी लाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।