फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Medical evaluation camp to be held today for 110 differently-abled students of Jakhal and Bhattu blocks

जाखल और भट्टू खंड के 110 दिव्यांग छात्रों के लिए आज लगेगा चिकित्सा मूल्यांकन कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Medical evaluation camp to be held today for 110 differently-abled students of Jakhal and Bhattu blocks
फतेहाबाद। समग्र शिक्षा विभाग के तहत विशेष आवश्यकता वाले छात्रों का जिला स्तरीय चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आज से शुरू होने जा रहा है। यह शिविर 31 अक्तूबर से सात नवंबर तक चलेगा। पहले दिन जाखल और भट्टू खंड के 110 दिव्यांग छात्रों का चिकित्सा मूल्यांकन होगा। इसके बाद इन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहले दिन लगाए जा रहे शिविर में जाखल खंड के 56 और भट्टू खंड के 54 छात्रों का चिकित्सा मूल्यांकन होगा। इन विद्यार्थियों को स्कूल से नागरिक अस्पताल में लगाए जा रहे चिकित्सा मूल्यांकन शिविर में लाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी। इसके अलावा खाने-पीने की व्यवस्था भी समग्र शिक्षा विभाग को करनी होगी। समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले के 718 दिव्यांग विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच होनी है। पहले दिन दो खंडों के छात्रों के लिए और इसके बाद रोजाना एक खंड के छात्रों के स्वास्थ्य की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग शिविर के लिए डॉक्टरों की व्यवस्था करेगा। अगर विशेषज्ञ नहीं है तो निजी चिकित्सक से भी करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

इन बीमारी से ग्रस्त छात्रों का होगा चिकित्सा मूल्यांकन
बीमारी जाखल भट्टूकलां
ओएच 15 23
एमआर 19 20
वीआई 8 2
एचआई 8 8
सीपी 2 0
एमडी 3 0
थैलेसिमिया 1 0
कोट
विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य मूल्यांकन को लेकर सोमवार से शिविर लगाए जा रहे हैं। पहले दिन 110 विद्यार्थी शिविर में शामिल होंगे।
-महाबीर सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed