फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Medical and Nursing College to Fatehabad and part of Bhuna to ESI Dispensary

फतेहाबाद को मेडिकल और नर्सिंग कॉलेज तो भूना के हिस्से ईएसआई डिस्पेंसरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Medical and Nursing College to Fatehabad and part of Bhuna to ESI Dispensary
फतेहाबाद में एसबीआई रोड पर एलईडी पर राज्य बजट सुनते शहरवासी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट में फतेहाबाद जिले को मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और भूना में ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात मिली है। मेडिकल कॉलेज की घोषणा पहले भी हो चुकी है। मगर बजट सत्र में आगामी तीन महीने में मेडिकल कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का दावा किया गया है। हालांकि, जनता लगातार उच्च शिक्षण संस्थान की मांग कर रही थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज भी विकास के नए आयाम स्थापित करने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

जानकारों का मानना है कि इस बार जिले के लिए बजट ठीकठाक रहा है। मुख्यमंत्री ने छोटी-छोटी मांगों को दरकिनार करते हुए बड़ी मांग को पूरा किया है। बता दें कि फतेहाबाद जिला समृद्ध शाली होने के बावजूद स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं की कमी झेल रहा है। जिले की 10 लाख से ज्यादा आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 50 किलोमीटर दूर हिसार जाना पड़ता है। मगर अब मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के रास्ते खुलेंगे। मेडिकल कॉलेज में न केवल विद्यार्थी पढ़ाई करेंगे बल्कि उच्च कोटि के चिकित्सकों की सेवाएं भी जिले की जनता को मिल सकेगी। शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

अब शिक्षा में और चाहिए सुधार
जिले के लोगों को अब शिक्षा में और सुधार चाहिए। विश्वविद्यालय जैसे उच्च शिक्षण संस्थान बनाने की मांग जोर पकड़े हुए हैं। शिक्षा के हालात ऐसे हैं कि दो-चार विषयों को छोड़कर अन्य विषयों में स्नातकोत्तर के लिए भी विद्यार्थियों को हिसार की ओर रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा ईएसआई डिस्पेंसरी का फायदा
जिले में निजी क्षेत्र व सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले अनुबंधित कर्मचारियों व उनके परिजनों को ईएसआई डिस्पेंसरी का बड़ा लाभ मिलेगा। ऐसे लाभपात्रों की संख्या 20 हजार से भी अधिक है। सिरसा व फतेहाबाद जिले के ईएसआई लाभपात्रों को डिस्पेंसरी की सुविधा लेने के लिए भी फिलहाल हिसार के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित डिस्पेंसरी में जाना पड़ता है, जो फतेहाबाद शहर से 60 किलोमीटर दूर पड़ती है। इस कारण ज्यादातर लोग वहां पहुंच ही नहीं पाते हैं।
मंत्री पर भी भारी पड़ गए विधायक
जनता को उम्मीद थी कि इस बार मंत्री बनने के कारण देवेंद्र सिंह बबली के हलके टोहाना के लिए बजट में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आएगा। मगर ऐसा नहीं हो सका। इतना ही नहीं रतिया से ही भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा की झोली भी बड़े प्रोजेक्ट के मामले में खाली रह गई। ईएसआई डिस्पेंसरी भी फतेहाबाद हलके के भूना शहर में ही बनेगी। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्री व नापा पर दुड़ाराम भारी पड़ गए।
कोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व ईएसआई डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा करके सौगात देने का काम किया है। फतेहाबाद वासियों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नागरिकों को रोहतक, अग्रोहा मेडिकल नहीं जाना पड़ेगा। राजस्थान व पंजाब के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
-दुड़ाराम, विधायक, फतेहाबाद
कोट
मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पेश किया गया बजट हर वर्ग के लिए उपयोगी साबित होगा। फतेहाबाद जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की बड़ी जरूरत थी। इसके साथ ही नर्सिंग कॉलेज बनने से बेटियों को बड़ा फायदा मिलेगा। ईएसआई डिस्पेंसरी भी हजारों लोगों के लिए फायदेमंद होगी।
-नेहा मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री
कोट
भाजपा सरकार ने पिछले आठ साल में फतेहाबाद जिले के लिए कुछ नहीं किया है। विधानसभा चुनाव से दो साल पहले भाजपा सरकार ने पलवल, दादरी, पंचकूला और फतेहाबाद जिले के लोगों को भ्रमित करने के लिए घोषणा तो कर दी है, लेकिन इस सरकार की नीयत साफ नहीं है। बजट में न तो मेडिकल कॉलेज का स्थान और जगह निर्धारित है और न ही इसके लिए कोई पैसा रखा गया है।

-डॉ. विनीत पूनिया, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस
कोट
प्रदेश सरकार के बजट ने इस बार जिले की जनता को ज्यादा निराश नहीं किया है। मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज व ईएसआई डिस्पेंसरी जैसी बड़ी मांग पूरी होने से लोगों को लाभ मिलेगा।
-अनिल असीजा, इलेक्ट्रोनिक्स कारोबारी
कोट
बजट में व्यापारी वर्ग को राहत पैकेज की आस थी। मगर जिले के हिसाब से बजट ठीक रहा है। मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज बनने से शहर में कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
-साहिल असीजा, ज्वेलरी कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed