{"_id":"69c8165ac3c7abcd62051f01","slug":"md-of-a-company-involved-in-fraud-in-the-name-of-investment-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-151007-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी की एमडी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निवेश के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी की एमडी गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
भूना। थाना पुलिस ने लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कंपनी की एमडी खुशी निवासी सिम्बलवाला (टोहाना) को गिरफ्तार किया है।
आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि शिकायतकर्ता बलजीत सिंह निवासी जाण्डली कलां और कविता निवासी भूना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने ‘प्रिंस पाखी एजुकेशन वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक फर्जी कंपनी बनाई हुई थी।
आरोपियों ने पीड़ितों को विश्वास दिलाया कि उनकी कंपनी दुबई में गोल्ड और शेयर ट्रेडिंग का काम करती है और निवेश करने पर हर महीने 10 से 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर 29 लाख 25 हजार रुपये निवेश करवाए।
विज्ञापन
शुरुआती समय में कुछ राशि वापस देकर विश्वास जीता लेकिन बाद में आरोपियों ने कुल 23 लाख 3 हजार रुपये की बकाया राशि हड़प ली। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज की और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दीं। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।