{"_id":"605a14718ebc3ec3982c9126","slug":"maternal-uncle-sold-niece-to-young-man-after-rape-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा ने दुष्कर्म के बाद युवक को बेच दी भांजी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा ने दुष्कर्म के बाद युवक को बेच दी भांजी, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 23 Mar 2021 09:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
गांव बड़ोपल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाने आई युवती के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। लापता हुई युवती को पुलिस ने गांव खाराखेड़ी से सोमवार को बरामद कर लिया है। बरामद होने के बाद युवती ने अपने मामा और शिकायत देने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म, मानव तस्करी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती का आरोप है कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गांव काजलहेड़ी के युवक को बेच दिया। मामले में सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी के दर्ज हुए मामले में दुष्कर्म, मानव तस्करी और जान से मारने की धमकी के आरोप में धाराएं जोड़ी हैं। मामले के मुताबिक 14 मार्च को गांव काजलहेड़ी के युवक ने सदर थाना में शिकायत दी थी कि उसके साथ हिसार के राजनगर निवासी युवती सहमति संबंध में रह रही थी।
12 मार्च को दोपहर के समय सीएचसी बड़ोपल में दांत की दवाई लेने के लिए दोनों आए थे। इस दौरान युवती पानी पीने के बहाने बाहर चली गई और इसके बाद पता नहीं चला। मामले में सदर पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज किया था। मामले में सदर पुलिस ने जांच शुरू की तो युवती को गांव खाराखेड़ी से बरामद कर लिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गांव काजलहेड़ी के युवक को बेच दिया। युवक ने भी उसके साथ गलत काम किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
युवती को बरामद कर लिया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके मामा ने दुष्कर्म करने के बाद उसे बेचा है। मामले में आरोपी मामा और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये अभी जांच का विषय है कि कितने में बेचा है। फिलहाल जांच चल रही है।
- शादीराम, बड़ोपल चौकी इंचार्ज।