फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   maternal sister-brother died due to drowning in canal

नहर में डूबने से ममेरे बहन-भाई की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
maternal sister-brother died due to drowning in canal
रतिया। गांव बीराबंदी में वीरवार दोपहर बाद गांव से गुजरने वाली सुखचैन नहर में डूबने से ममेरे बहन भाई की मौत हो गई। लड़की अशक 8 साल की जबकि उसका ममेरा भाई अभिजोत 9 साल का था। नहर में डूबे दोनों बच्चों के शव कुछ दूरी पर मिले हैैं। परिजनों ने लड़की अशक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि मृतक अभिजोत का शव उसके परिजन गांव बप्पा ले गए। एक ही घर के दो बच्चों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बालक अभिजोत गांव बप्पा से अपने ननिहाल गांव बीराबदी में आया हुआ था। बताया गया है कि दोनों बहन भाई आपस में खेलते हुए वीरवार दोपहर को गांव के बीचोबीच से गुजरने वाली सुखचैन नहर चले गए। बताया गया है कि गांव के पुल पर दोनों तरफ भैंसों को नहलाने के लिए जगह बनाई गई है, जिसमें दोनों बच्चे नहा रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान वह नहर में पानी के साथ बह गए। जब काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू दी। इसके लिए नहर में जाल लगाने के साथ-साथ गोताखोर भी उतारे गए। देर शाम दोनों बच्चों के शव नहर से मिल गए। नागपुर चौकी के इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि उन्हें बच्चों के डूबने की जानकारी मिली थी जिसके लिए पुलिस कर्मचारी को भेजा था, लेकिन ग्रामीणों ने बिना पुलिस कार्रवाई किए बच्ची का संस्कार कर दिया जिसके बाद पुलिस वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed