फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked miscreants attack taxi drivers, three injured

Fatehabad News: नकाबपोश बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवरों पर बोला हमला, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants attack taxi drivers, three injured
भूना। शहीद भगत सिंह पार्क के पास टैक्सी स्टैंड पर नकाबपोश बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवरों पर लाठी-डंडों से अचानक हमला कर दिया। जिसमें कार चालकों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को सीएचसी केंद्र में दाखिल किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस स्वास्थ्य केंद्र भूना में पहुंची, जहां ड्राइवरों ने नकाबपोश हमलावरों के बारे में जानकारी देकर कार्रवाई करने की मांग रखी।
विज्ञापन

कार टैक्सी यूनियन के प्रधान राजबीर टिब्बी ने बताया कि रविवार की शाम को एक टाटा पंच गाड़ी एचआर 24एजी 4002 में सवार होकर नकाबपोश 7 हमलावर बदमाश टैक्सी स्टैंड पर पहुंचे। जिनके हाथों में लाठी-डंडे थे और उन्होंने कार ड्राइवर संदीप पर आते ही ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। जब टैक्सी स्टैंड पर दूसरे ड्राइवर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी भी पिटाई कर दी और तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बदमाशों के हमले में कर ड्राइवर संदीप कुमार, राकेश कुमार उर्फ नानू व परमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जब आसपास के दुकानदारों ने बदमाशों को ललकारा तो हुए टाटा पंच गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस बीट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दयाराम ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान कलमबद्ध करके हमलावर बदमाशों की पहचान एवं तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच शुरु की। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और नकाबपोश हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed