फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked men attacked roadways bus, broke glass with sticks

Fatehabad News: नकाबपोशों ने किया रोडवेज बस पर हमला, लाठी डंडों से तोड़े शीशे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Masked men attacked roadways bus, broke glass with sticks
रोडवेज बस।
फतेहाबाद। भूना से रतिया जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पर गांव कुनाल बस स्टैंड पर 10 से 12 युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावर अपने हाथों में लाठी व डंडे लिए हुए थे। युवकों ने बस कंडक्टर पर भी हमला बोला, लेकिन ग्रामीण वहां पहुंच गए और कंडक्टर को युवकों के चंगुल से बचाया, इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इस मामले में कोई सवारी हताहत नहीं हुई है। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

भूना से होकर रतिया रूट पर जाने वाली बस के परिचालक रजत ने बताया कि वीरवार शाम को वह सवारियां लेकर रतिया की और जा रहे थे। कुनाल बस स्टॉप पर सवारियों को उतारने के लिए बस रोकी गई तो 10 से 12 युवकों ने आकर बस को रोक लिया। युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे और लाठियों से बस पर हमला बोल दिया और उससे कैश बैग छीन ले गए। जिससे उसे हलकी चोटें लगी। उसने बताया कि अभी तक किसी भी सवारी से कोई विवाद नहीं हुआ, सवारियों को हमेशा तरीके से उतारा जाता है, वे युवकों को नहीं पहचानते और युवक जाते हुए इस रूट पर आइंदा बस न चलाने की धमकी दी। उसने बताया कि हमलावरों में एक युवक छिंदा की शिनाख्त हो पाई है, बाकियों का अभी पता नहीं चल पाया। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि सूचना पाकर वे यहां पहुंचे थे और बस के आगे के शीशे टूटे मिले हैं, आगामी कार्रवाई रतिया पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed