{"_id":"62979e99992ca416f3362e83","slug":"married-woman-was-raped-by-aunt-mother-in-law-s-son-fatehabad-news-hsr6332312101","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता के साथ बुआ सास के बेटे ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता के साथ बुआ सास के बेटे ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता के साथ उसके बुआ सास के बेटे द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो करके उसके पति की फेसबुक आईडी से वायरल कर दी। मामले में अब शिकायत महिला थाना में दी गई है। महिला थाना पुलिस ने आरोपी टोहाना निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को काबू कर लिया है।
मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में फतेहाबाद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। बुआ सास के बेटे का ससुराल में आना जाना था और रिश्तेदारी होने के कारण बोलचाल हो गई। आरोप है कि आरोपी ने वर्ष 2019 में बुआ सास के बेटे ने ससुराल में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोप है कि आरोपी ने पति की फेसबुक आईडी से फोटो वायरल कर दी। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोट
महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप लगाए है। मामले में आरोपी को काबू कर लिया गया है।
-अरूणा, महिला थाना प्रभारी