फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman gang-raped in Fatehabad of Haryana

Fatehabad: पति के एक्सीडेंट होने का झूठ बोल विवाहिता को मायके से ले गए, एक माह बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 14 Apr 2023 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भूना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 09:35 PM IST
सार

महिला एक महीने बाद मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से निकली। सिवानी बस स्टैंड पर पहुंची तो एक आरोपी ने पीछे आकर जबरदस्ती करने लगा तो जिसपर उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद काफी लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना थाना अग्रोहा में दे दी गई। 

विज्ञापन
Married woman gang-raped in Fatehabad of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के खंड भूना के एक गांव की विवाहिता के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक विवाहिता को उसके पति के दुर्घटना में घायल होने का बहाना बनाकर मायके से ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को दी शिकायत में महिला (24) ने बताया कि पिछले महीने वह अपनी मायके गई हुई थी। छह मार्च को गांव दहमान निवासी सुनील कुमार ने उनके घर आकर कहा कि आपके पति हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें बरवाला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस सूचना पर विवाहिता घर से बाहर निकली तो विनोद कुमार व विनोदी बोलेरो लिए खड़े थे। आरोपियों ने बोलेरो में उसे बैठा लिया। आरोपियों ने उसे भूना जाकर चाय पीने के लिए दी। चाय पीते ही मुझे नशा हो गया। आरोप है कि आरोपी युवकों ने रात में करीब एक बजे मुझे यह लोग गांव बैजलपुर में जोगिंदर सिंह के घर ले गए। आरोप है कि बेहोशी की हालत में सुनील ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन सुबह जोगिंदर व सुनील ने चाय पिलाई और कुछ खाने को दिया, जिसके कारण मुझे काफी नशा हो गया और बेहोश हो गई। जब मुझे होश आया तो भिवानी जिले के गांव किरावड़ के एक कमरे में थी। वहां पर मुझे सुनील की रिश्तेदारी में रखा गया। आरोप है कि सुनील मुझसे से कहने लगा कि किसी को दुष्कर्म के बारे में बताया तो तेरे पति व बच्चे को जान से मार देंगे।

पीड़िता ने बताया कि मैं डर के मारे चुप रही, जब जब मुझे होश आता तो मुझे खाने पीने में नशा दिया जाता रहा। इसी दौरान गांव किरावड़ में विनोद, विनोदी राम, जोगिंदर भी आते- जाते रहे और मौका मिलते ही दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता ने बताया कि सुनील मुझे रोहतक ले गया, जहां पर विनोद व विनोदी तथा जोगिंदर ने कुछ कागजात तैयार करवाए थे और उन पर नशे की हालत में जबरन अंगुठा लगवाए और खाली कागजात पर भी हस्ताक्षर करवाए।

पीड़िता ने कहा कि 10 अप्रैल को मौका पाकर वह किरावड़ गांव से छुपकर निकल आई और सिवानी बस स्टैंड पर पहुंची। आरोप है कि सुनील कुमार ने पीछे से आकर जबरदस्ती करने लगा तो मैंने शोर मचा दिया। इसकी सूचना थाना अग्रोहा में दे दी गई। सूचना के बाद अग्रोहा पुलिस मौके पर पहुंची और मुझे भूना थाना की पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया।

भूना एसएचओ अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान मजिस्ट्रेट के सामने करवा कर शुक्रवार को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed