फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances in Tohana

Tohana: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने पति और ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 08 Sep 2022 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Sep 2022 10:38 AM IST
सार

मृतका की बहन ने बताया कि ससुरालियों द्वारा लगातार अवनी को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते वे टोहाना आकर रहने लग गए थे। दस दिन पहले भी थाने में समझौता हुआ था।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself under suspicious circumstances in Tohana
विलाप करते मृतका के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना की पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित एक मकान में 32 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस की टीम ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर की अवनी का विवाह करीब 7 साल पहले दीवाना निवासी सतपाल के साथ हुआ था। वह अपने पति के साथ सात महीने से टोहाना में किराए के मकान में रह रही थी। गुरुवार सुबह डायल 112 पर पुलिस के पास सूचना गई कि एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति के बयान दर्ज किए तथा पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया।। मृतका की बहन ने बताया कि ससुरालियों द्वारा लगातार अवनी को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते वे टोहाना आकर रहने लग गए थे। दस दिन पहले भी थाने में समझौता हुआ था। अब उसकी बहन को मारकर फंदे पर लटका दिया है। 
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि सुबह के समय डायल 112 पर सूचना आई थी कि एक महिला ने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम ने मौके पर पंहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed