फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman commits suicide

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide
मामले की जांच करती हुए शहर पुलिस की टीम। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मकान में विवाहिता अमनी ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने मृतका के पिता गांव जमालपुर निवासी सूरजा राम के बयान पर मृतका के पति, सास, ससुर, जेठ व ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, मृतका के पति सतपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका अमनी के पिता सूरजा राम ने बताया कि उसकी छह बेटियां है, जिसमें से अमनी का विवाह गांव दीवाना निवासी सतपाल के साथ हुआ था। उसने बताया कि अमनी का पहली शादी के बाद तलाक हो गया था, वहीं दामाद सतपाल का भी पहली शादी के बाद तलाक हो गया था। उसने बताया कि उसकी बेटी के पांच साल का लड़का भी है। दामाद सतपाल फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में नौकरी करता है, जो शराब पीकर उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि उसकी बेटी को ससुर अमीरचंद, सास मीराबाई, ननद पप्पो देवी व जेठ पालाराम परेशान रखते थे। इसी कारण दामाद सतपाल व अमनी अपने पांच साल के बेटे के साथ टोहाना में किराए पर रह रहे थे। सूरजाराम ने बताया कि सुबह उनके पास सूचना आई कि अमनी ने मकान में फंदा लगा ली है। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुबह करीब दो बजे उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई, उसके दामाद को नौकरी पर फतेहाबाद जाना था, लेकिन वह नहीं गया। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 306, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोट
गांव जमालपुर निवासी सूरजा राम ने उसकी बेटी अमनी के ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता के बयान पर अमनी के पति, सास, ससुर, जेठ व ननद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजपाल सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed