फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married sisters accuse husbands of attempting to kill them, police complain, fatehabad

विवाहित बहनों ने पतियों पर लगाया जान से मारने का प्रयास करने का आरोप, पुलिस में दी शिकायत

Thu, 23 Jan 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Married sisters accuse husbands of attempting to kill them, police complain, fatehabad
ससुरालजनों की कथित यातना से पुलिस थाने में डरी हुई बैठी दोनों बहनें। - फोटो : Fatehabad
भूना। गांव गोरखपुर की दो विवाहिता बहनों ने अपने ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर विवाहिताओं के ससुरालपक्ष की ओर से भी मायके वालों के खिलाफ मारपीट कर गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इस मामले में दो माह पहले दोनों बहनों द्वारा अपने-अपने पतियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। लेकिन बाद में पंचायती समझौता होने के बाद दोनों बहनें ससुराल लौट आई थी। लेकिन अब एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव गोरखपुर की गीता और सुमन ने बताया कि उनकी शादी गोरखपुर के रहने वाले हरदीप सिंह और संदीप कुमार के साथ हुई थी। गीता ने बताया कि उसका पति हरदीप सिंह फिरोजपुर झिरका में साइंस टीचर है जबकि सुमन का पति खेती करता है और दोनों भाई शराब नशे के आदी हैं। जिसके कारण उन्हें प्रतिदिन मारपीट करके प्रताड़ना दी जा रही थी। दोनों बहनों ने बताया कि ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर करीब दो महीने पहले पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था परंतु न्यायालय में दोनों ही पक्षों की सहमति होने के कारण पुन: परिवार बसाने के लिए दोनों बहनों को गोरखपुर ससुराल में भेज दिया गया। बुधवार की रात्रि को सुमन के साथ ससुरालजनों ने मारपीट की और उसे जान से मारने की कोशिश की तो सुमन ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी रात तूड़ी के कमरे में छुपकर बिताई। गुरुवार की दोपहर को सरकारी टीचर हरदीप सिंह अपनी पत्नी गीता को गाड़ी में डालकर उसे हिसार की तरफ ले जाने लगा परंतु समय रहते मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घटना होने से बचा लिया। दोनों महिलाओं का आरोप है कि ससुरालजनों द्वारा उन्हें जान से मारने की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका ले जा रहा था पत्नी को : हरदीप
गोरखपुर निवासी सरकारी अध्यापक हरदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी को गांव से फिरोजपुर झिरका ले जा रहा था मगर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी के आरोप गीता झूठे लगा रही है। हरदीप का ये भी आरोप है कि उसकी गाड़ी को उसकी पत्नी के भाइयों ने क्षतिग्रस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
गांव गोरखपुर की विवाहिता सुमन देवी की शिकायत पर उसके बहनोई और देवर सरकारी अध्यापक हरदीप सिंह गोरखपुर के खिलाफ धारा 323, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर, मास्टर हरदीप सिंह की शिकायत पर सुमन के भाई एवं गांव डांगरा निवासी अजय कुमार, प्रदीप सिंह व जयप्रकाश तथा एक अन्य के खिलाफ धारा 323, 341, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- भूप सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed