फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Marriage of a boy below 21 years of age stopped in village Bangaon

Fatehabad News: गांव बनगांव में 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह रुकवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Marriage of a boy below 21 years of age stopped in village Bangaon
गांव बनगांव में लड़के की शादी रुकवाने पहुंची टीम।
फतेहाबाद। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रविवार को गांव बनगांव में 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह रुकवा दिया है। लड़के की उम्र फिलहाल 19 साल है। लड़के के परिजनों ने निषेध अधिकारी के सामने वादा किया है कि फिलहाल लड़के की सगाई करवाई जाएगी और विवाह 21 साल की उम्र में करवाएंगे।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल को सूचना मिली थी कि गांव बनगांव में 21 साल से कम उम्र के युवक का विवाह करवाया जा रहा है। इस युवक की उम्र अभी 19 साल है। सूचना पाकर बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल पुलिस सहित गांव में लड़के के घर पहुंच गई। यहां पर उन्होंने लड़के के माता पिता को समझाया और विवाह रोकने को कहा। इस दौरान लड़के के परिजनों ने बताया कि अभी लड़के की सगाई की जा रही है और विवाह बाद में किया जाएगा। रेखा अग्रवाल ने परिजनों ने लिखित में आश्वासन लिया और उनको समझाकर टीम वापस आ गई।
विज्ञापन

--------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बनगांव में एक साल पहले भी इस लड़के के विवाह का प्रयास किया गया था और सूचना पाकर जब हम गए तो परिजनों ने बताया कि उसकी सगाई हुई है। अब सूचना मिली थी कि उसका विवाह किया जा रहा है, जिसे रुकवा दिया गया है।

- रेखा अग्रवाल, बाल विवाह निषेध अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed