फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Markets started getting decorated with utensils due to festivals, demand for brass utensils increased

Fatehabad News: त्योहारों को लेकर बर्तनों से सजने लगे बाजार, पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी

Sun, 13 Oct 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 13 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Markets started getting decorated with utensils due to festivals, demand for brass utensils increased
फतेहाबाद। त्योहारों लेकर हर तरह के बाजार में रौनक आने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सर्राफ के साथ बर्तन बाजार में भी रौनक है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस से पूर्व भी लोगों ने दिवाली के लिए बर्तनों की खरीदारी करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ रही भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आने लगे हैं। शहर में वैसे तो रविवार को बाजार बंद रहता है, मगर त्योहार को लेकर दुकानदार साफ-सफाई करने के लिए दुकान खोल रहे हैं। ऐसे में बाजार खुला देखकर लोग भी बाजार पहुंच रहे हैं और बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। पहले बाजार में एल्युमिनियम के बर्तनों की मांग ज्यादा होती थी। लेकिन इस बार बाजार में पीतल और कांसा धातु से बने बर्तनों की भी काफी मांग है।
विज्ञापन

------------
पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ी
इस बार बाजारों में पीतल के बर्तनों की मांग में बढ़ोतरी देखी जा रही है, खासकर धनतेरस के मौके पर। ग्राहकों को 200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक की विभिन्न प्रकार के पीतल के बर्तन उपलब्ध हैं। इनमें मुरादाबादी बर्तन, हाथ से नक्काशी किए गए शुद्ध पीतल के बर्तन, चांदी की पॉलिश वाले बर्तन और पुराने आकार के तांबे के बर्तन भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि पीतल, तांबा और कांस्य के बर्तनों का उपयोग करने से कई बीमारियों से राहत मिलती है। दुकानदार तरुण तनेजा, वरुण तनेजा, हैप्पी, विनोद नारंग और सुशील भाटिया आदि ने बताया कि इस बार पीतल के डिनर सेट्स की भी खास मांग है, जिसमें कुल 51 बर्तन होते हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग परंपरानुसार धनतेरस पर एक नया बर्तन घर लाना पसंद करते हैं।

पीतल के बर्तनों की खासियत यह है कि इन्हें 'कली' से चमकाया जाता है, जिससे इनका अंदरूनी भाग भी चमक उठता है। दुकानदारों ने बताया कि वर्षों बीत जाने के बाद भी पीतल की टोकनी, परात लोटे, टूंटी लगे जग और थालियों की मांग कम नहीं हुई है। मुरादाबाद के बर्तनों की डिमांड में भी वृद्धि हुई है। लोग पुरानी वस्तुओं को बेचकर नए बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। इसके चलते, दिवाली पर व्यापार में वृद्धि की उम्मीद है। ऐसे में दुकानदारों ने मुरादाबाद, दिल्ली, मद्रास और बंबई से पहले ही ऑर्डर मंगवा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed