{"_id":"6ada4971fc62c6eb8c028dd0","slug":"markets-begin-to-liven-up-ahead-of-karwa-chauth-women-engage-in-shopping-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-163454-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: करवाचौथ से पहले बाजारों में बढ़ने लगी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं
Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मुख्य बाजार में एक दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
फतेहाबाद। करवाचौथ का व्रत नजदीक आने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। व्रत में करीब एक सप्ताह शेष है। ऐसे में महिलाएं खरीदारी और अन्य तैयारियों में जुट गई हैं। इस बार करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा।
बाजारों में कपड़ों, चूड़ियों, मेहंदी, साज-शृंगार और पूजा सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ने लगी है। महिलाएं व्रत के लिए जरूरी सामान खरीदने के साथ ही अपने पहनावे और शृंगार की तैयारियां भी कर रही हैं। करवाचौथ पर नए कपड़े पहनने और हाथों पर मेहंदी लगाने की परंपरा के चलते इनसे जुड़ी दुकानों पर खरीदारी बढ़ने लगी है।
त्योहार के नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों को भी आने वाले दिनों में खरीदारी में तेजी आने की आशा है। फिलहाल महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीद रही हैं और व्रत की तैयारियों को समय रहते पूरा करने में लगी हैं।
विज्ञापन
-- --
साज-शृंगार के सामान की खरीदारी शुरू
शहर के मुख्य बाजार थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी बाजारों में महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े, चूड़ियां, बिंदी, कंगन, आभूषण और अन्य शृंगार का सामान खरीदती नजर आ रही हैं। कई महिलाएं त्योहार के दिन पहनने के लिए नई साड़ी और सूट की भी खरीदारी कर रही हैं। इसके अलावा करवाचौथ के व्रत में पूजा की थाली, करवा, छलनी, दीपक और अन्य पूजन सामग्री का विशेष महत्व रहता है। महिलाएं व्रत के दिन इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी अलग से कर रही हैं जिसमें अपने पति की साथ वाली फोटो को थाली भी तैयार करवा रही हैं।
-- --
मेहंदी की दुकानों पर बढ़ेगी भीड़
दुकानदार राजू, अनिल व रोहित का कहना है कि करवाचौथ पर मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। ऐसे में 27 व 28 अक्तूबर के दिन मेहंदी लगाने वालों के पास महिलाओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। महिलाएं अपने हाथों पर आकर्षक मेहंदी लगवाने के साथ ही पारंपरिक रंगों की चूड़ियां खरीदना पसंद करती हैं। महिलाएं अपने सूट के साथ मैचिंग के साथ की चूड़ियां खरीदना भी पसंद कर रही हैं।